
फोटो : कमल कुमावत
उदयपुर। महावीर सेवा संस्थान, फतहपुरा के तत्वावधान में 2625वें भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का आयोजन गहन श्रद्धा, भक्ति और आस्था के साथ किया गया। पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण छाया रहा। हर ओर “अहिंसा परमो धर्म” के स्वर गूंजते रहे और श्रद्धालुओं के हृदय भगवान महावीर की भक्ति में लीन नजर आए।
प्रवक्ता प्रशांत भंडारी ने बताया कि प्रातःकाल निकली प्रभातफेरी और शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्ति रंग में रंग दिया। जीप, घोड़ा बग्घी, बुलेट सवार, अर्हम घोष (जैन बैण्ड) और मनमोहक झांकियों के माध्यम से भगवान महावीर के जीवन और उनके दिव्य संदेशों का भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण किया गया। सैकड़ों की संख्या में श्रावक-श्राविकाएं श्रद्धा से ओतप्रोत होकर इस यात्रा में शामिल हुए। यात्रा वाचनालय भवन से प्रारंभ होकर अहिंसापुरी, फतेहपुरा, पोलोग्राउंड, सहेली मार्ग, आदिनाथ नगर और बेदला रोड होते हुए पुनः वाचनालय भवन पहुंचकर सम्पन्न हुई।

संस्थान अध्यक्ष महेश पोरवाल ने बताया कि शोभायात्रा का विशेष आकर्षण अर्हम घोष (जैन बैण्ड) रहा, जिसकी मधुर धुनों ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। महिला प्रकोष्ठ के संयोजन में महिलाओं ने 16 सतियां का स्वरूप धारण कर, सिर पर कलश एवं हाथों में खंजरी लेकर प्रभातफेरी में भाग लिया। उनके हर कदम में भक्ति और समर्पण झलक रहा था, मानो वे भगवान महावीर के संदेशों को जीवंत कर रही हों।
दोपहर में आयोजित धर्मसभा एवं तप अभिनंदन समारोह में संतों का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। डॉ. राजेंद्र मुनि जी मा.सा. एवं डॉ. सुरेंद्र मुनि जी मा.सा. ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में भगवान महावीर के त्याग, तप और करुणा के संदेशों को हृदयस्पर्शी रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर का जीवन हमें हर परिस्थिति में संयम, सहनशीलता और अहिंसा का मार्ग अपनाने की प्रेरणा देता है।
संस्थान के नरेंद्र जैन ने बताया कि इस पावन अवसर पर वर्षभर तपस्या करने वाले तपस्वियों का भावपूर्ण बहुमान किया गया। अतिथि मीनल पोरवाल, संगीता जैन एवं सेजल शाह ने तपस्वियों का सम्मान कर उनके त्याग और साधना को नमन किया।

कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारियों एवं महिला प्रकोष्ठ की सक्रिय भागीदारी रही। बालेंद्र डांगी, योगेश सेठ, अशोक जैन, रमेश खोखावत, मोहन बोहरा, विजय सिसोदिया, दिनेश मेहता, हेमंत भंडारी, राकेश बोहरा सहित पुष्पा सुराणा, कल्पना नाहर, संगीता जैन, शशि मेहता, आशा बंबोरी, आशा डांगी, मीनल पोरवाल, सेजल शाह, अनु भंडारी, किमी पोरवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।
यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि भगवान महावीर के सिद्धांतों—अहिंसा, सत्य और करुणा—को अपने जीवन में उतारने का एक भावपूर्ण संकल्प बन गया।
तस्वीरों में यहां देखिए महावीर जयंती उत्सव















About Author
You may also like
खण्डेलवाल वैश्य समाज समिति उदयपुर के विशाल रक्तदान शिविर में उमड़ा सेवा का उत्साह
स्टेट सीनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में उदयपुर का गौरव : नगर निगम के कार्यवाहक जमादार जुम्मा खान ने जीता कांस्य पदक
तीन सदियों की अटूट आस्था का महाकुंभ : कुमावतपुरा में श्री चारभुजानाथ मंदिर की 300वीं वर्षगांठ पर भक्ति के रंग में डूबी झीलों की नगरी
17वें कूडो नेशनल टूर्नामेंट में मेवाड़ के नन्हे सितारों का स्वर्णिम प्रदर्शन : हरितराज सिंह मेवाड़ और प्राणेश्वरी कुमारी मेवाड़ ने अपनी-अपनी श्रेणियों में जीता प्रथम स्थान
गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर की बड़ी चिकित्सा उपलब्धि: बच्चेदानी से 35 गांठें (फाइब्रॉइड) निकालकर बचाया गर्भाशय; जटिल ‘मल्टीपल मायोमेक्टॉमी’ सर्जरी से महिला को मिला मां बनने का नया अवसर
