राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रभारी मनीष शर्मा के सामने ‘षड्यंत्र’ और ‘नकारात्मक गतिविधियों’ का किया जिक्र, बंद कमरे की इस बेबाक टिप्पणी के मेवाड़ कांग्रेस में निकाले जा रहे गहरे मायने
उदयपुर / नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद मेवाड़ की सियासत में अचानक हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की एग्जीक्यूटिव मीटिंग में मेवाड़ अंचल की प्रमुख कांग्रेस नेता एवं प्रवक्ता डॉ. दिव्यानी कटारा ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व और राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा के समक्ष कुछ ऐसे तीखे शब्द कहे, जिनकी गूंज अब दिल्ली से लेकर उदयपुर के राजनीतिक गलियारों तक सुनाई दे रही है।

डॉ. कटारा ने किसी का नाम लिए बिना कांग्रेस के भीतर मौजूद ‘महिला विरोधी मानसिकता’ और ‘षड्यंत्र’ रचने वालों पर सीधा हमला बोला है। उनके इस बयान के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर उनके निशाने पर कांग्रेस का कौन सा नेता है?
राष्ट्रीय मंच पर बेबाक अंदाज से बढ़ी अटकलें : इंदिरा भवन में आयोजित एग्जीक्यूटिव मीटिंग के दौरान डॉ. दिव्यानी कटारा ने बेहद सधे हुए लेकिन तीखे लहजे में अपनी बात रखते हुए कहा कि “विरोधी चाहे कितने भी षड्यंत्र रच लें, किसी महिला को पीछे धकेलने के लिए कितनी भी गतिविधियां कर लें, लेकिन जब आपका काम, आपकी मेहनत और आपका संघर्ष बोलता है, तो तमाम नकारात्मकताएं स्वयं पीछे छूट जाती हैं।” राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में दिए गए इस बयान ने पार्टी के भीतर की अंदरूनी खींचतान को एक बार फिर सतह पर ला दिया है।
संघर्षरत बेटियों और युवाओं को दिया संदेश : अपने संबोधन में डॉ. कटारा ने विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष कर रहीं बेटियों और युवा साथियों से कहा कि वे अपनी मेहनत पर विश्वास रखें और लक्ष्य के प्रति ईमानदार रहें। उन्होंने विश्वास जताया कि संघर्ष का रास्ता भले ही कठिन हो, लेकिन सच्ची नीयत और ईमानदार मेहनत एक दिन व्यक्ति की सबसे बड़ी पहचान बनती है।
क्या विवेक कटारा से हुए हालिया विवाद की ओर है सीधा इशारा?
मेवाड़ के सियासी गलियारों में जुड़ रही हैं कड़ियां : डॉ. दिव्यानी कटारा के इस बयान के बाद मेवाड़ कांग्रेस के भीतर गुटबाजी और आपसी प्रतिस्पर्धा को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। राजनीतिक विश्लेषक और स्थानीय कार्यकर्ता इस बयान की कड़ियों को पिछले दिनों हुए एक चर्चित घटनाक्रम से जोड़कर देख रहे हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों डॉ. दिव्यानी कटारा और हाल ही में पंचायत समिति सदस्य का चुनाव जीतकर आए विवेक कटारा के बीच विवाद सुर्खियों में रहा था। ऐसे में दिल्ली की बैठक में ‘महिला नेतृत्व को पीछे धकेलने के षड्यंत्र’ का मुद्दा उठाए जाने के बाद सियासी हलकों में यही चर्चा जोरों पर है कि डॉ. कटारा का यह तंज सीधे तौर पर उसी विवाद और संबंधित नेतृत्व की ओर इशारा कर रहा है।
About Author
You may also like
जाने-माने मिर्गी रोग विशेषज्ञ एवं न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अनीस जुक्करवाला के सानिध्य में 28 नवंबर को निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर
हिंदुस्तान जिंक और आईआईटी मद्रास की जुगलबंदी ने पेश किया जिंक-एयर बैटरी से लैस इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर
Heritage of the Pink City Meets a Champion’s Spirit: P.V. Sindhu to Run for Zero Hunger on Jaipur’s Streets as the City Enters Its 300th Year
उदयपुर जिला परिषद चुनाव में सत्ता और नैतिकता का द्वंद्व : हिम्मत सिंह झाला की जीत, बीजेपी ने खोई सिद्धांत व नैतिकता, कांग्रेस को चुल्लूभर पानी की जरूरत
भावना चौधरी को मिली पीएच.डी. की उपाधि: डूंगरपुर के आसपुर क्षेत्र में भूमिगत जल में फ्लोराइड की मात्रा और उसके सतत रासायनिक उपचार पर किया शोध
