सेंट मेरीज की मनसाची कौर बग्गा ने तैराकी में रचा इतिहास, जीते 5 स्वर्ण पदक

उदयपुर। सेंट मेरीज, न्यू फतेहपुरा की छात्रा मनसाची कौर बग्गा ने CBSE वेस्ट ज़ोन स्विमिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण पदक जीतकर नया कीर्तिमान बनाया है।


यह प्रतियोगिता 4 से 8 अगस्त तक भोपाल (मध्य प्रदेश) में आयोजित हुई। मनसाची ने 800 मीटर, 400 मीटर, 200 मीटर, 100 मीटर और 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय और उदयपुर का नाम रोशन किया।


संस्था प्रधान सिस्टर किरण जोजो ने जानकारी दी कि मनसाची के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।


विद्यालय प्रशासन, शिक्षकगण और सहपाठियों ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए मनसाची को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

(Visited 14 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply