
कमेरी और दिवेर स्मारक का किया अवलोकन

राजसमंद। जिले के भीम उपखंड क्षेत्र के मण्डावर ग्राम पंचायत की 500 से अधिक महिलाओं ने हाल ही में ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया। इस यात्रा का नेतृत्व सरपंच प्यारी कुमारी चौहान और लोको पायलट जसवंत सिंह चौहान ने किया। इस दौरान महिलाओं ने काशियो का भैरूजी स्वादरी, पन्नाधाय स्मारक कमेरी, वेबर महादेव आमेट, और महाराणा प्रताप स्मारक दिवेर का अवलोकन किया।
पन्नाधाय स्मारक पर महिलाओं को पन्नाधाय के बलिदान की प्रेरणादायक कहानी से अवगत कराया गया। उन्होंने पन्नाधाय के अद्वितीय त्याग को नमन किया, जिसने इतिहास में एक मिसाल कायम की है। इसके बाद, महिलाओं ने दिवेर स्मारक का दौरा किया, जहां उन्हें महाराणा प्रताप की वीरता और पराक्रम के किस्से सुनाए गए। उन्होंने महाराणा प्रताप की बहादुरी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस यात्रा के दौरान, महिलाओं ने काशियो भेरूजी और वेबर महादेव के दर्शन कर अपने और अपने परिवार की कुशलता की कामना की। आमेट स्थित वेबर महादेव में उन्होंने गार्डन में झूले और चकरी का आनंद भी लिया। इस ऐतिहासिक यात्रा में कई प्रमुख महिलाओं ने भाग लिया, जिनमें डाली देवी, सीता देवी, भंवरी देवी, मंजू देवी, गीता देवी, लीला देवी, पुष्पा देवी, फूली देवी, मीना देवी, भगवती देवी, और अन्य शामिल थीं।

इस आयोजन ने महिलाओं को इतिहास के महानायकों के योगदान से परिचित कराने और उनके बलिदानों को सम्मान देने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।

About Author
You may also like
उदयपुर में रामलीला : राम-कथा, वृंदावन की धूल और निम्बार्क मैदान में उतरा देवलोक
दिल्ली की दहलीज : मक्खी मारने के लिए हथौड़ा और लोकतंत्र का तमाशा
उदयपुर : नारायण सेवा संस्थान में मुनि आदित्य सागर का सान्निध्य, कहा– व्यक्ति का वर्तमान और भविष्य उसके कर्मों पर निर्भर
उदयपुर: नगर निगम के 80 पार्षदों के मोबाइल नंबरों की सूची अब यहां देखिए
बजरंगबली के आह्वान के साथ गूंजेगी रामधुन : लेकसिटी में आज से वृंदावन के कलाकारों द्वारा जीवंत होगी मर्यादा पुरुषोत्तम की लीला
