
उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संघटक राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ।
महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. मनोज कुमार महला ने गांधी जी और शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि सत्य, अहिंसा और त्याग का मार्ग ही इन महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि है।
डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. लोकेश गुप्ता ने शास्त्री जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश में हरित क्रांति और श्वेत क्रांति की नींव रखी, जिससे भारत खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बना।
सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. एस.एस. लखावत ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्य, विभागाध्यक्ष, कर्मचारी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
About Author
You may also like
झीलों की नगरी में फिर सजा ‘पर्यटन सुरक्षा’ का तमाशा : फीते कटने से नहीं, जवाबदेही तय होने से सुरक्षित होते हैं सैलानी
मेवाड़ की माटी में सत्ता की चौसर: जब पंचायत के अखाड़े में दांव पर लग जाए दिग्गजों की चौधराहट
उदयपुर में रामलीला का मंचन (तीसरा दिन) : जब पत्थर में जान फूंक दी गई और निम्बार्क मैदान में छलक उठीं आंखें
नवरात्रि में मां की कृपा पाने के लिए करें साधना: वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन, गूंजी देवी महिमा
गणेश नगर स्थित कालकामाता मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना : नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ, दर्शनार्थ उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
