
उदयपुर। शहर विधायक ताराचंद जैन ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल से मुलाकात कर शहर के विकास और जनसमस्याओं से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की। इस मुलाकात का सबसे बड़ा असर यूडीए (UDA) पेराफेरी क्षेत्र के पट्टों को लेकर हुआ, जिस पर कलेक्टर ने तहसीलदारों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।
विधायक जैन ने कलेक्टर का ध्यान यूडीए पेराफेरी में शामिल 70 गांवों के पट्टों की ओर खींचा। उन्होंने बताया कि सरकार की अधिसूचना के अनुसार, जिन्होंने अधिसूचना जारी होने तक पट्टों का पैसा जमा करा दिया है, उन्हें पट्टे तहसीलदार द्वारा दिए जाने चाहिए। लेकिन तहसीलदारों द्वारा पट्टे नहीं देने से जनता परेशान हो रही है। इस पर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संबंधित तहसीलदारों को निर्देश दिए कि आगामी 7 दिनों के भीतर सरकार के निर्देशानुसार पट्टों की फाइलों का निस्तारण किया जाए।
विधायक जैन ने अन्य प्रमुख मुद्दों पर भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया :
आयड़ नदी : विधायक ने कलेक्टर से नदी का दौरा करने का आग्रह करते हुए कहा कि एक तरफ से अतिक्रमण अभी तक नहीं हटाए गए हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि अतिक्रमण हटाकर वहां तुरंत वायर फेंसिंग करवाई जाए ताकि दोबारा कब्जे न हों।
गुलाबबाग पार्किंग : पार्किंग निर्माण में आ रहे ‘स्टे’ (Stay) को लेकर विधायक ने कहा कि इसके कारण काम रुका हुआ है। उन्होंने कलेक्टर से पत्रावली निकलवाकर प्रशासनिक स्तर पर स्टे हटवाने की कार्रवाई शुरू करने को कहा ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सुविधा मिल सके।
विधायक के दखल के बाद पट्टों के निस्तारण के आदेश से पेराफेरी के ग्रामीणों में राहत की उम्मीद जगी है।
About Author
You may also like
जश्न-ए-ईद मीलादुन्नबी का पुरजोश आग़ाज़ : नारों से गूंजा अंजुमन चौक, सैफ़-ए-मिल्लत ने सीरत-ए-मुस्तफ़ा पर डाली रौशनी
उदयपुर में राजाधिराज महाकाल की भव्य शाही सवारी : सदियों पुरानी हरि-हर परंपरा के साथ नगर भ्रमण
उदयपुर में राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन का संभागीय अधिवेशन संपन्न: कर्मचारी हितों और संगठन मजबूती का लिया संकल्प
पूर्व सभापति रवींद्र श्रीमाली ने खुद को चुनावी दौड़ से अलग कर पेश किया बड़प्पन, 2 से 4 बार पार्षद रहे नेताओं में मची टिकट की होड़
समुद्र मंथन ने दिया संदेश-अहंकार से विनाश, सहयोग से सृजन : प्रशांत अग्रवाल
