मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की ‘क्वीन’ और टीवी की मशहूर ‘डायन’ मोनालिसा (अंतरा बिस्वास) इन दिनों सुर्खियों में हैं। देश के सबसे अनोखे रियलिटी शो ‘द 50’ से बाहर आने के बाद अभिनेत्री ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट से फैंस को दीवाना बना दिया है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन तस्वीरों में उनका ग्लैमरस अंदाज देख सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।
पहली बार पति के साथ शो में आईं नजर
मोनालिसा ने रियलिटी शो ‘द 50’ में अपने पति और भोजपुरी अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत के साथ बतौर प्रतियोगी हिस्सा लिया था। यह पहला मौका था जब यह पावर कपल किसी गेम शो में एक साथ नजर आया। शो के पैलेस से बाहर आने के बाद मोनालिसा ने अपनी ताजगी भरी तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में ‘डोपामाइन’ का जिक्र किया, जिसे फैंस उनके रिलैक्सिंग मोड के तौर पर देख रहे हैं।

कोलकाता से ‘नजर’ तक का सफर
21 नवंबर 1982 को कोलकाता में जन्मी मोनालिसा ने अपने करियर में 125 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों के अलावा तमिल, तेलुगु और बंगाली सिनेमा में भी काम किया है। हालांकि, उन्हें घर-घर में पहचान टीवी सीरियल ‘नजर’ के ‘मोहना’ (डायन) के किरदार से मिली। इसके अलावा ‘बिग बॉस 10’ में उनकी मौजूदगी और शो के अंदर ही विक्रांत के साथ हुई उनकी शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
भोजपुरी इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस
पवन सिंह, मनोज तिवारी और निरहुआ जैसे दिग्गजों के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकीं मोनालिसा आज भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शुमार हैं। अपनी बोल्डनेस और स्टाइल के लिए मशहूर मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, जहाँ उनकी हर पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो जाती है।
About Author
You may also like
जाने-माने मिर्गी रोग विशेषज्ञ एवं न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अनीस जुक्करवाला के सानिध्य में 28 नवंबर को निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर
हिंदुस्तान जिंक और आईआईटी मद्रास की जुगलबंदी ने पेश किया जिंक-एयर बैटरी से लैस इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर
Heritage of the Pink City Meets a Champion’s Spirit: P.V. Sindhu to Run for Zero Hunger on Jaipur’s Streets as the City Enters Its 300th Year
उदयपुर जिला परिषद चुनाव में सत्ता और नैतिकता का द्वंद्व : हिम्मत सिंह झाला की जीत, बीजेपी ने खोई सिद्धांत व नैतिकता, कांग्रेस को चुल्लूभर पानी की जरूरत
भावना चौधरी को मिली पीएच.डी. की उपाधि: डूंगरपुर के आसपुर क्षेत्र में भूमिगत जल में फ्लोराइड की मात्रा और उसके सतत रासायनिक उपचार पर किया शोध

