
नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई कर ली है। 25 वर्षीय रेहान ने अवीवा को अंगूठी पहनाकर शादी के लिए प्रपोज किया, जिसे अवीवा ने स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही दोनों ने अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दे दिया है।
सूत्रों के अनुसार रेहान और अवीवा पिछले करीब सात वर्षों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। वाड्रा परिवार पहले से ही इस रिश्ते से अवगत था और दोनों परिवारों की सहमति के बाद सगाई संपन्न हुई। अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं और उनका परिवार वाड्रा परिवार का करीबी माना जाता है।
रेहान वाड्रा पेशे से वर्चुअल आर्टिस्ट और फोटोग्राफर हैं। वे बचपन से ही फोटोग्राफी में रुचि रखते हैं और महज 10 वर्ष की उम्र से विभिन्न देशों और स्थानों की तस्वीरें कैद करते आ रहे हैं। रेहान कमर्शियल फोटोग्राफी के साथ-साथ वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी में भी सक्रिय हैं।

वर्ष 2017 में एक स्कूल क्रिकेट मैच के दौरान उनकी आंख में गंभीर चोट आई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने जुनून को नहीं छोड़ा। रेहान कई कला प्रदर्शनियों में हिस्सा ले चुके हैं। वर्ष 2021 में उन्होंने नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में आयोजित ‘डार्क परसेप्शन’ नामक सोलो प्रदर्शनी से अपने कला सफर की औपचारिक शुरुआत की थी।
सगाई की खबर के बाद वाड्रा परिवार और करीबी मित्रों में खुशी का माहौल है।
About Author
You may also like
मेवाड़ी परम्परा से हुआ ब्रिक्स देशों के विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत: सिटी पैलेस से हुए अभिभूत
बाबा बैद्यनाथ की स्थापना के साथ नारायण सेवा संस्थान में शिव कथा का विराम
भगीरथ की तपस्या से सीखें धैर्य और लोकसेवा का संकल्प: प्रशांत अग्रवाल
स्कून्यूज़ मेमोरियल अवॉर्ड्स–2026 : दिवंगत महाराणा अरविन्द सिंह मेवाड़ की स्मृति में दिए गए प्रतिष्ठित शिक्षा सम्मान
मेवाड़ के लाडले डॉ. पलाश कुमावत का जर्मनी से PhD कर उदयपुर लौटने पर भव्य स्वागत
