
उदयपुर/इम्फाल। झीलों की नगरी उदयपुर के प्रतिभावान खिलाड़ी यश गमेती ने मणिपुर की धरती पर इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। इम्फाल स्थित मणिपुर यूनिवर्सिटी में 6 से 9 अप्रैल 2026 तक आयोजित ‘ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी थांग-था प्रतियोगिता’ में यश ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर पूरे राजस्थान का नाम रोशन किया।
महाराणा भोपाल यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व कर रहे यश गमेती ने -46 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया था। खास बात यह है कि यश पहली बार यूनिवर्सिटी स्तर की प्रतियोगिता में उतरे थे और अपने पहले ही प्रयास में उन्होंने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। उदयपुर के खेल इतिहास में यह पहली बार है जब किसी खिलाड़ी ने पारंपरिक मार्शल आर्ट ‘थांग-था’ में यूनिवर्सिटी स्तर पर गोल्ड मेडल जीता है।
‘द जील मार्शल आर्ट्स एंड फिटनेस पॉइंट’ (The Zeal Martial Arts and Fitness Point) के इस खिलाड़ी की सफलता पर जिलेभर में हर्ष का माहौल है। थांग-था एसोसिएशन ऑफ उदयपुर के मुख्य सचिव प्रफुल्ल सांवरिया ने इसे एक ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यश की यह उपलब्धि न केवल उसकी मेहनत का फल है, बल्कि यह उदयपुर में मार्शल आर्ट्स के उभरते स्तर का प्रमाण भी है।
मणिपुर के पारंपरिक मार्शल आर्ट ‘थांग-था’ में स्वर्ण पदक जीतने से उदयपुर में इस खेल के प्रति युवाओं का आकर्षण बढ़ेगा। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यश की यह जीत भविष्य में इस खेल से जुड़ने वाले नए खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
About Author
You may also like
मदर्स डे : एसपी डॉ. अमृता दुहन ने वृद्धाश्रम की माताओं को ओढ़ाया सम्मान का शॉल, बुजुर्गों से साझा किए स्वास्थ्य टिप्स
मुख्यमंत्री की ‘मॉर्निंग वॉक’ बनी जनसंवाद का जरिया : कड़ेल गांव को दी सीएचसी की सौगात
विनाश पर सृजन की जीत है सोमनाथ, यह अगले 1000 वर्षों की प्रेरणा का महोत्सव: प्रधानमंत्री
PBKS vs DC: Crucial Clash for Punjab Kings; Here’s the Head-to-Head Record Between the Two Teams
IPL 2026: Krunal Pandya Emerges as RCB’s Match Winner; Mumbai Indians Eliminated from Playoff Race
