Political comment : मेवाड़ में आदिवासी सीटों पर तब भाजपा का असर ज्यादा होता, जब मोदी की कैबिनेट में मेवाड़ के कनकमल कटारा या अर्जुन मीणा बतौर जनजाति मंत्री होते।
Photo : kamal kumawat


उदयपुर। केंद्रीय जनजाति मंत्री आदिवासी बाहुल्य दक्षिणी राजस्थान पर कितना असर डालेंगे, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। पीएम नरेंद्र मोदी की योजनाओं को बेहतर बताया।
जनजाति मंत्री अर्जुन मुंडा उदयपुर में भाजपा जनजाति मोर्चे के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा-जनजाति वर्ग का एवं प्रदेश की जनता का उत्थान करना हो तो प्रदेश में डबल इंजन की सरकार की महती आवश्यकता है। मुंडा ने कहा कि सत्ता की राजनीति में उलझ कर कांग्रेस ने संपूर्ण देश को लूट लिया। अंत में उन्होंने कहा कि आज उन्हें बेहद प्रसन्नता हो रही है कि अर्जुन को अर्जुन का परिचय कराया तीर धनुष देकर, शौर्य से आल्हादित किया महाराणा प्रताप की प्रतिमा देकर और पूजा भील की प्रतिमा देकर। उन्होंने कहा कि संकल्पित होकर जाएं जब तक प्रदेश की सरकार को बदलना दें तब तक विश्राम नहीं लेंगे।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती विजया राहटकर ने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की नीतियों, योजनाओं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों को और प्रदेश सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि 2047 में 100 साल पूरे करते समय हम सब के परिवार को यह गौरव महसूस होना चाहिए कि हम सब भारतीय हैं। उन्होंने कहा कि तेजी से दुनिया देश और हम बदल रहे हैं हम नए सपनों के साथ आगे बढ़ रहे हैं नई ऊंचाइयों के लिए लक्ष्य निर्धारित कर 2047 में किस प्रकार से हम आगे बढ़े इसकी हम चिंता करें। प्रधानमंत्री ने जनजाति क्षेत्र के लोगों के लिए उनके बच्चों के लिए एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल खुले हैं जो की नवोदय विद्यालय के तर्ज पर है यहां पर बच्चों को छठी क्लास से ऊपर तक पूरी निशुल्क व्यवस्था में उच्च श्रेणी की शिक्षा दीक्षा दी जाएगी के लिए 39000 शिक्षकों की भर्ती भी प्रारंभ कर दी गई है।

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती विजया राहटकर ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से कहां की प्रदेश की हालत बड़ी ही खराब हो रही है बीते 4 वर्षों में सरकार ने पूरे प्रदेश को अपराधियों के हाथ सौंप दिया है महिला उत्पीड़न में तो उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ दिया पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार जंगलराज का शासन है महिलाएं सुरक्षित नहीं है और युवाओं के पेपर लीक कर के उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। किसान परेशान मजदूर परेशान युवा परेशान व्यापारी परेशान उद्योगपति परेशान हर वर्ग परेशान है इस सरकार से उन्होंने कहा कि आदिवासियों पर भी इस सरकार के जुल्म बड़े हैं भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति से प्रदेश की जनता तकलीफ में है।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि नव मतदाताओं से मिलो और जो मतदाता अपने क्षेत्र में प्रभाव रखता है उसकी सूची बनाकर उनसे बारंबार संपर्क कर उन्हें पार्टी के साथ जोड़ने का कार्य करें केंद्र सरकार के लाभार्थियों की सूची बनाकर शक्ति केंद्र पर लाभार्थी सम्मेलन कर उन्हें बताएं कि अभी उन्हें यह लाभ मिले हैं और आने वाले समय में और भी अनेक को सुविधाएं और योजनाएं उनके हितों के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाई जाएगी।
श्रीमती विजया रहाटकर ने कहा कि प्रत्येक जनप्रतिनिधि यह संकल्प ले की प्रतिदिन 25 परिवारों से मिलेंगे और केंद्र सरकार की योजनाओं से और राज्य सरकार की विफलताओं से उन्हें रूबरू करा कर उनके मानस को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घरों पर जाते वक्त वहां पर पार्टी के द्वारा दिया गया कैलेंडर लगाएं उनके घर की चौखट पर भारतीय जनता पार्टी का स्टीकर लगाएं और उनके छत पर भारतीय जनता पार्टी का ध्वज लगाएं उनके परिवार में नव मतदाताओं को मिस्ड कॉल करके भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाएं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी के साथ चुनावी मैदान में उतरेगा और भारतीय जनता पार्टी बहुमत के आधार पर 2023 में राजस्थान में सरकार बनाएगी और 2024 में केंद्र में पुनः मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार का गठन होगा।
मीडिया संभाग प्रभारी भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी के सभी अतिथियों ने दी प्रज्वलन कर वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया। अतिथि स्वागत के पश्चात प्रतीक चिन्ह भेंट कर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया गया।
भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण मीणा ने सभी आगुंतक अतिथियों का एवं उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए गरिमामई उपस्थित पर हर्ष व्यक्त किया एवं जनजाति सम्मेलन के विषय पर अपने विचार रखें।
तत्पश्चात सांसद कनकमाल कटारा, अर्जुन लाल मीणा, चुन्नीलाल गरासिया ने अपने उद्बोधन में प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों भ्रष्टाचार अस्त-व्यस्त कानून व्यवस्था महिला अत्याचार आदि पर अपने विचार व्यक्त करते हुए आने वाले समय में प्रदेश में होने वाले चुनाव में जनजाति वर्ग के सभी मतदाता भारतीय जनता पार्टी को अधिक से अधिक संख्या में जिताने और एक ही मूल मंत्र बूथ जीता चुनाव जीता पर ध्यान केंद्रित करने और उसी के अनुरूप कार्य योजना बनाकर प्रत्येक बूथ के प्रत्येक घर पर भारतीय जनता पार्टी की दस्तक हो और उसके रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हो मतदाता हो ऐसा प्रयास करने की अपील की।bकार्यक्रम का धन्यवाद प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा ने दिया।
अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
About Author
You may also like
Heritage of the Pink City Meets a Champion’s Spirit: P.V. Sindhu to Run for Zero Hunger on Jaipur’s Streets as the City Enters Its 300th Year
उदयपुर जिला परिषद चुनाव में सत्ता और नैतिकता का द्वंद्व : हिम्मत सिंह झाला की जीत, बीजेपी ने खोई सिद्धांत व नैतिकता, कांग्रेस को चुल्लूभर पानी की जरूरत
भावना चौधरी को मिली पीएच.डी. की उपाधि: डूंगरपुर के आसपुर क्षेत्र में भूमिगत जल में फ्लोराइड की मात्रा और उसके सतत रासायनिक उपचार पर किया शोध
महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल में 78वां एनसीसी स्थापना दिवस व स्पिक मैके का संगीतमय आयोजन : राष्ट्रभक्ति की गूंज के साथ बिखरी मालवा की निर्गुण भक्ति संगीत की छटा
उदयपुर का बढ़ा मान: भगवान स्वरूप वैष्णव भारतीय क्याकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल
