
कोलकाता, पश्चिम बंगाल। भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के मामले पर गहरा दुख और गुस्सा व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि हमें इस मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए एकजुट होना चाहिए।
हरभजन सिंह ने कहा, “कोलकाता में हमारी देश की बेटी के साथ जो हुआ वह बहुत गलत है, और हम सभी को मिलकर इसे न्याय दिलाना चाहिए।” उन्होंने जोर देकर कहा कि इस मामले को राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए और अधिकारियों से अपील की कि इस मामले में जल्द से जल्द न्याय दिलाने के लिए कदम उठाए जाएं।
उन्होंने कहा, “हम एक ऐसे देश के नागरिक हैं जहां हम मिलजुल कर रहते हैं, लेकिन ऐसी घिनौनी हरकत करने वालों को जरूर सज़ा मिलनी चाहिए।”
हरभजन सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राज्यपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति से अपील की कि वे एक साथ मिलकर ऐसे कठोर नियम बनाएं जिससे भविष्य में इस तरह के अपराधों को अंजाम देने से पहले अपराधियों को अंजाम का डर हो। उन्होंने कहा, “यह वह समय है जब हम सब को एकत्र होकर एक ऐसा नियम बनाना चाहिए जिससे आने वाले समय में इस तरह की घिनौनी हरकत करने वालों के मन में डर पैदा हो।”
About Author
You may also like
सत्य निकेतन की शिक्षा-सुरंग : अठारह हज़ारी पिंजरे, कांपती नींवें और शोक संदेशों की मौसमी बारिश
स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से ही क्यों फहराया जाता है तिरंगा? जानिए इसके पीछे का ऐतिहासिक महत्व और परंपरा
2047 तक बनकर रहेगा विकसित भारत, 140 करोड़ देशवासियों के पुरुषार्थ से हासिल होगा लक्ष्य : लाल किले से पीएम मोदी का आह्वान
आज हर घर तिरंगा है, हर मन तिरंगा है, लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन…यहां देखिए लाइव
स्वतंत्रता दिवस 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 78 वीरता पुरस्कार और 89 विशेष उल्लेख को दी मंजूरी
