
फ़्रांस के मशहूर अभिनेता एलेन डेलन का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मृत्यु उनके घर पर हुई, जहाँ वे अपने परिवार और तीन बच्चों के साथ रहते थे।
एएफ़पी न्यूज़ एजेंसी ने डेलन को फ़्रेंच सिनेमा के सुनहरे दौर के ‘स्टार’ के रूप में वर्णित किया है। पिछले कुछ सालों से उनकी सेहत खराब चल रही थी, और हाल ही में उनके परिवार में आई दरार की खबरों ने भी सुर्खियाँ बटोरी थीं।
1960 के दशक में, एलेन डेलन को फ़्रेंच सिनेमा के सबसे खूबसूरत अभिनेताओं में से एक माना जाता था। उनकी हिट फ़िल्मों में ‘द लेपर्ड’ और ‘रोक्को एंड हिज़ ब्रदर्स’ शामिल हैं।
फ़्रांस के प्रमुख अख़बार, ले पेरिसियन, ने उन्हें सिनेमा जगत का एक लीजेंड बताया है। इसी साल फ़रवरी में, फ़्रांस पुलिस ने उनके घर से लगभग 72 बंदूकें और 300 से ज़्यादा गोला-बारूद ज़ब्त किया था।
अपने करियर के दौरान, एलेन डेलन ने 90 से भी ज़्यादा फ़िल्मों में काम किया था।
About Author
You may also like
उदयपुर नगर निगम का भव्य संकल्प : दीपावली मेले 2026 के सुव्यवस्थित संचालन के लिए 21 कमेटियों का गठन, महापौर पारस सिंघवी और संयोजक प्रमोद सामर ने तय की जवाबदेही
उदयपुर में पंचायतीराज चुनाव: पहले चरण में 66.88 प्रतिशत मतदान, नाई पंचायत समिति 81.05 प्रतिशत के साथ अव्वल; तीसरे चरण के लिए अब तक 185 नामांकन दाखिल
दुबई से इजराइल जा रही उड़ान में कॉकपिट के भीतर पायलटों में खूनी संघर्ष : सऊदी अरब के ताबूक में इमरजेंसी लैंडिंग
संभल हिंसा मामला : सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की रासुका (NSA) के तहत हिरासत को किया रद्द, यूपी सरकार पर 10 लाख का जुर्माना
फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत के कैमरे से देखिए…निकाय चुनावों का उत्सव
