
सभी जिलों की सुरक्षा सखियों का हुआ सम्मान
उदयपुर। उदयपुर रेंज पुलिस तथा यूनिसेफ के सहयोग से बाल संरक्षण हेतु संचालित कार्यक्रम पुलिसिंग फॉर केयर ऑफ चिल्ड्रन कार्यक्रम अंतर्गत पुलिस महानिरीक्षक राजेष मीणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर्ष रतनू के मार्गदर्शन में पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सुरक्षा सखियों का रेंज स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन रिजर्व पुलिस लाईन स्थित सभागार में किया गया। पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं और बालिका सुरक्षा पर व्यापक जागरूकता के लिए कार्य करने हेतु चयनित सुरक्षा सखियों का चयन सभी पुलिस थानों पर किया।
सम्मान समारोह में एएसपी हर्ष रतनू ने रेंज पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महिला सुरक्षा और बाल संरक्षण पुलिस की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने सुरक्षा सखियों द्वारा महिला सुरक्षा और बाल संरक्षण के लिए किए जा रहे निःस्वार्थ प्रयासों की सराहना करते हुए महिलाओं, बालकों और पुलिस के मध्य की महत्वपूर्ण कडी बताया। समारोह मेंं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध एवं अनुसंधान प्रकोष्ठ हितेष मेहता ने सुरक्षा सखियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए सुरक्षा सखियों को पीडित महिलाओं और बालकों के लिए प्रथम सौपान बताते हुए समाज स्तर पर जागरूकता के लिए प्रोत्साहित किया।
समारोह में युनिसेफ की बाल संरक्षण सलाहकार श्रीमती सिन्धु बिनुजीत ने भी उपयोगी सुझाव दिए। सुरक्षा सखियों ने पुलिस अधिकारियों से विभाग के साथ कार्य करने में आने वाली मुख्य समस्याआें को साझा किया। सम्मान समारोह के दौरान रेंज के सभी जिलों से महिला सुरक्षा और बालिका सुरक्षा पर सराहनीय प्रयासों के लिए प्रतीक चिन्ह एवं प्रशंसा पत्र पुलिस अधिकारियों एवं युनिसेफ प्रतिनिधियों द्वारा प्रदान किए गए। समारोह के दौरान महिला थानाधिकारी राजसमंद संगीता, रिजर्व पुलिस लाईन के संचित निरीक्षक गुलाब सिंह, कार्यक्रम के आकाश उपाध्याय आदि के साथ रेंज के सभी जिलों से 50 से ज्यादा प्रतिभागी उपस्थित रहे।
About Author
You may also like
कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा, कुलाधिपति भंवर लाल गुर्जर ने की घोषणा
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में इकराम भाई कुरैशी मनोनीत, बनाए गए प्रदेश प्रवक्ता
उदयपुर अस्पताल कांड का गहराता सच : डॉक्टर-मरीज के बीच टूटते भरोसे और उग्र भीड़ के हिंसक रुख का एक निष्पक्ष विश्लेषण
नन्हीं आंखों में बड़े सपने : हिंदुस्तान जिंक के शिक्षा संबल समर कैंप में संवर रहा 1600 से अधिक ग्रामीण बच्चों का भविष्य
पांच मिनट का अंधड़ और ‘स्मार्टनेस’ की बत्ती गुल…वाहवाही लूटने में अव्वल, काम में ढाक के तीन पात
