
उदयपुर। थाना नाई में दर्ज एक धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला किश्तों पर आवासीय भूखंड देने के नाम पर मजदूर वर्ग के लोगों से ठगी का है।

शिकायतकर्ता अयूब बेग और अन्य ने पुलिस को बताया कि करीब नौ साल पहले आरोपी फैजान मोहम्मद ने नयाखेड़ा स्थित एक प्लानिंग ‘नूर कॉलोनी’ में आवासीय भूखंड देने की पेशकश की थी। आरोपी ने जमीन अपनी बताकर नक्शा और साइट प्लान दिखाया। उसने प्रत्येक भूखंड के लिए 50,000 रुपये नकद और 5,000 रुपये मासिक किश्त की मांग की। शिकायतकर्ताओं ने रकम अदा कर दी, लेकिन कई साल बीतने के बावजूद भूखंड का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया।

जांच में खुलासा हुआ कि जिस जमीन को आरोपी ने अपनी बताया था, वह उसकी नहीं थी। आरोपी ने न सिर्फ फर्जी तरीके से पैसे ऐंठे बल्कि गलत तरीके से लोगों को धोखा दिया।
जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह और वृत्ताधिकारी सूरजीत सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपी शब्बीर बंदूकवाला निवासी खारोल कॉलोनी, अम्बामाता को गिरफ्तार किया।
इस कार्रवाई में थाना टीडी के थानाधिकारी फेदीराम मीणा, एसआई अमन सिंह, कांस्टेबल सुरेंद्र और सुरेश की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। मामले की जांच जारी है।
आरोपी के खिलाफ धारा 420, 406 और अन्य प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने अन्य लोगों को भी ठगा है या नहीं।
About Author
You may also like
दिवाली की वो रात…अफसरों की अदाएं अपनी जगह, पर चौराहों पर खड़े उन जवानों के पसीने को सलाम करना जरूरी है
उदयपुर में दीपावली : एक दीया, झील का पानी और रात का परिधान
उदयपुर में दीपोत्सव का पैगाम : स्वर्ण-रजत से सजीं माता महालक्ष्मी, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु; 10 नवंबर को सजेगा विशाल अन्नकूट
पूर्व राजघराने के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने परिवार सहित किए महालक्ष्मी के दर्शन: मेवाड़वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
उदयपुर के 451 साल पुराने महालक्ष्मी मंदिर में सवा 8 लाख की पोशाक : कमल नहीं, गुप्त सफेद हाथी पर विराजती हैं माता, भोर से उमड़ा आस्था का सैलाब
