
उदयपुर। आरोग्य समिति, राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय, सिंधी बाजार फुटा दरवाजा द्वारा आयोजित 33वें विशाल नि:शुल्क आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा शिविर में तीसरे दिन भी रोगियों का भारी उत्साह देखा गया। यह शिविर 4 से 8 जनवरी तक चल रहा है, जिसमें विभिन्न आयुर्वेदिक उपचार विधियों से सैकड़ों रोगी लाभान्वित हो रहे हैं।
पंचकर्म चिकित्सा के माध्यम से रोगों का उपचार
शिविर प्रभारी और वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि इस पंचकर्म शिविर में कटिबस्ती, जानुबस्ती, ग्रीवाबस्ती, सर्वांग स्वेदन, स्थानिक अभ्यंग, शिरोधारा, शिरोबस्ती, धारास्वेदन, विरेचन कर्म, नस्य कर्म और रक्त मोक्षण जैसे प्राचीन आयुर्वेदिक उपचार किए जा रहे हैं। ये विधियां कमर दर्द, जोड़ों के दर्द, सायटिका, स्पॉन्डिलाइटिस, माइग्रेन, फ्रोजन शोल्डर और जटिल रोगों के लिए बेहद प्रभावी साबित हो रही हैं। शिविर में स्थानीय और अन्य जिलों से आए रोगी उपचार प्राप्त कर रहे हैं।
अग्निकर्म चिकित्सा शिविर 8 जनवरी को
डॉ. औदिच्य ने बताया कि 8 जनवरी को अग्निकर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस चिकित्सा पद्धति के माध्यम से कोण दर्द, सायटिका, स्पॉन्डिलाइटिस, फ्रोजन शोल्डर, माइग्रेन, घुटने का दर्द आदि रोगों का उपचार डॉ. वीरेंद्र सिंह हाड़ा द्वारा किया जाएगा।
शिविर की जानकारी के लिए संपर्क करें
डॉ. शोभालाल औदीच्य
वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी
राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय, सिंधी बाजार, उदयपुर
संपर्क: 9414620938
About Author
You may also like
खनन के साथ हरित जीवन का संचार : हिंदुस्तान जिंक ने 1,105 हेक्टेयर बंजर भूमि को दिया नवजीवन
लोकतंत्र को तबाह करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे, ज्ञानेश कुमार सरकारी गवाह बनें : इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद राहुल गांधी का तीखा हमला
मगर पारस की बेचैनी को इसी कुर्सी ने समझा है…जिसे बरसों की तपस्या के बाद आज पारस ने संभाला है
गुणवत्ता और नवाचार में हिंदुस्तान जिंक का डंका: CCQC 2026 में जीते 50 स्वर्ण पुरस्कार
उदयपुर नगर निगम डिप्टी मेयर चुनाव : एक वोट का रहस्य और ब्राह्मण सियासत का ढलता सूरज
