
उदयपुर। भूटान की महारानी (र्ह मजेस्टी) आशी शेरिंग यांगदोएन वांग्चुक गुरूवार को दो दिवसीय प्रवास पर उदयपुर पहुंची। उपनिदेशक पर्यटन शिखा सक्सेना ने बताया कि उदयपुर आगमन पर भूटान की महारानी और उनके दल का मेवाड़ी परंपरा के तहत स्वागत किया गया।
सिटी पैलेस में क्रिस्टल गैलेरी का अवलोकन किया। इस दौरान मेवाड़ की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से रूबरू होते हुए काफी अभिभूत नजर आई। उन्होंने जगदीश मंदिर पहुंच कर दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने वहां चल रहे भजन-कीर्तन को भी काफी देर तक सुना तथा प्रसन्नता व्यक्त की।
मंदिर के पुजारी ने उनका बहुमान किया। उन्होंने जगदीश चौक क्षेत्र के बाजार का अवलोकन कर हस्तशिल्प से जुड़ी सामग्री को निहारा।
(Visited 25 times, 1 visits today)
About Author
You may also like
उदयपुर की रामलीला : इमोशन, ड्रामा और हाई-ऑक्टेन एक्शन का परफेक्ट ब्लेंड, जटायु के बलिदान ने खींचे दर्शकों के आंसू
तकनीक जब इंसान की सहूलियत बने: हिंदुस्तान जिंक और उबर का यह साझा कदम भारतीय कॉर्पोरेट जगत के लिए एक नजीर
मेवाड़ की माटी में सत्ता की चौसर: जब पंचायत के अखाड़े में दांव पर लग जाए दिग्गजों की चौधराहट
उदयपुर में रामलीला का मंचन (तीसरा दिन) : जब पत्थर में जान फूंक दी गई और निम्बार्क मैदान में छलक उठीं आंखें
नवरात्रि में मां की कृपा पाने के लिए करें साधना: वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन, गूंजी देवी महिमा
