
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे अमेरिका-कनाडा के बीच टैरिफ विवाद और बढ़ गया है। ट्रंप ने शनिवार को कनाडा पर ओपिओइड जैसे अवैध दवाओं की सप्लाई में केंद्रीय भूमिका निभाने का आरोप लगाया, जो अमेरिका में स्वास्थ्य संकट का कारण बन रहा है। यह बयान कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा अमेरिकी टैरिफ पॉलिसी की आलोचना किए जाने के बाद आया है।
अमेरिका ने कनाडा पर 25 फीसदी टैरिफ शुल्क लगाया है, जिससे दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बढ़ गया है। इस कदम के बाद, कनाडा ने भी अमेरिकी उत्पादों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का फैसला लिया। ट्रंप का कहना है कि कनाडा ने न केवल टैरिफ को बढ़ावा दिया है, बल्कि अवैध दवाओं के व्यापार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जो अमेरिका के लिए एक गंभीर स्वास्थ्य संकट उत्पन्न कर रहा है।
कनाडा ने ट्रंप के आरोपों को खारिज किया और अमेरिका की नीतियों को नकारात्मक रूप से प्रभावित करने का दावा किया। इस विवाद के कारण दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव और अधिक बढ़ने की संभावना है, जिससे व्यापार युद्ध की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
About Author
You may also like
भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर दुनिया भर से मिलीं शुभकामनाएं : इजरायल, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस व कनाडा के राजदूतों ने सराहा भारत का सफर
बीकानेर में 80वां स्वतंत्रता दिवस राज्य-स्तरीय समारोह : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उत्कृष्ट योगदान एवं सराहनीय सेवा के लिए प्रदान किए पदक
जब पर्दे पर गूंजे देशभक्ति के दमदार डायलॉग्स : 15 अगस्त पर रोंगटे खड़े कर देने वाले सिनेमाई संवाद और उनकी अमर कहानियां
आज हर घर तिरंगा है, हर मन तिरंगा है, लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन…यहां देखिए लाइव
स्वतंत्रता दिवस 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 78 वीरता पुरस्कार और 89 विशेष उल्लेख को दी मंजूरी
