
अयोध्या। राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की तबीयत में अचानक गिरावट आई है। सांस लेने में कठिनाई के कारण उन्हें श्री राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर और फिर लखनऊ के पीजीआई रेफर कर दिया गया।
अयोध्या सिटी के न्यूरो सेंटर के डॉक्टर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आचार्य सत्येंद्र दास की हालत नाजुक है। सीटी स्कैन में ब्रेन हेमरेज की पुष्टि हुई है, जो कि कई सेगमेंट्स में फैला हुआ है। डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ भेजने का निर्णय लिया है ताकि वे बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त कर सकें।
राम जन्मभूमि परिसर के प्रमुख पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की तबीयत बिगड़ने से राम मंदिर प्रशासन और उनके भक्तों में चिंता का माहौल है। हालांकि, उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। आचार्य सत्येंद्र दास राम मंदिर के निर्माण के आरंभ से ही मुख्य पुजारी के रूप में नियुक्त थे और उन्होंने श्री राम जन्मभूमि के पूजा कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
About Author
You may also like
भारतीय भूगोल चिंतन को मिली नई ऊंचाई: ‘नेशनल एसोसिएशन ऑफ जियोग्राफर्स, इंडिया’ (NAGI) के अध्यक्ष निर्वाचित हुए उदयपुर के प्रख्यात विद्वान प्रो. पी. आर. व्यास
शाही परिवार में दरार बरकरार: प्रिंसेस केट के वार्षिक क्रिसमस कैरोल कॉन्सर्ट से प्रिंस हैरी और मेगन की दूरी तय, ब्रिटेन लौटने के बावजूद नहीं मिला न्योता
उदयपुर नगर निगम को कोर्ट से बड़ा झटका : टाउनहॉल स्थित हाथीवाला पार्किंग की 2.15 लाख की सिक्योरिटी राशि 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित लौटाने के आदेश
जिला परिषद चुनाव के 47 वार्डों का सियासी विश्लेषण : सीधे मुकाबले और सामान्य सीटों पर भाजपा को मिली बढ़त, तो त्रिकोणीय-चतुष्कोणीय संघर्ष व एसटी आरक्षित वार्डों में कांग्रेस ने मारी बाजी
उदयपुर जिला परिषद चुनाव का सियासी गणित : बदलाव की चाहत के बीच वोटों के बिखराव की पहेली
