
मुंबई। मुंबई में एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो के दौरान कथित अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा, कॉमेडियन समय रैना और शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। इस मामले में मुंबई पुलिस कमिश्नर और महाराष्ट्र महिला आयोग से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
रणवीर ने मांगी माफी, समय रैना ने साधा तंज
शिकायत दर्ज होने के तुरंत बाद रणवीर अल्लाहबादिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर माफी मांगी और कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। वहीं, इस विवाद के बीच कॉमेडियन समय रैना की एक चैट वायरल हो रही है, जिसमें वे लिखते हैं—
“अब कॉमेडी भी ChatGPT से करा लो, ताकि कोई बुरा न मान जाए।”
सोशल मीडिया पर बवाल
इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बता रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि सार्वजनिक मंच पर भाषा की मर्यादा का पालन किया जाना चाहिए।
अब देखना होगा कि इस विवाद में प्रशासन क्या रुख अपनाता है और संबंधित कलाकारों पर कोई कानूनी कार्रवाई होती है या नहीं।
About Author
You may also like
वो बचाने वाले को भी गहरे पानी में खींच रही थी…फतहसागर की लहरों से जिंदगी छीन लाए सिटी हीरो
उदयपुर नगर निगम चुनाव : पहले ही दिन दिनेश भट्ट के पहले नामांकन के क्या हैं सियासी मायने? क्या भाजपा ने तय कर लिया मेयर का चेहरा!
उदयपुर में खुशियों के बीच पसरा मातम : जश्न के बारूद ने छीनी घर के चिराग की सांसें, उलेमाओं की अपील दरकिनार करने की कीमत जिंदगी देकर चुकाई
मिनी पाकिस्तान’ का घिसा-पिटा सियासी नैरेटिव : जब एक जनप्रतिनिधि अपनी ही अवाम को आंकड़ों के बजाय पूर्वाग्रहों से तौलता है
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : स्कूलों और उनके बाहर 50 मीटर के दायरे में जंक फूड की बिक्री पर रोक, न्यूट्रिशन कमेटी बनाने और ग्रामीण स्कूलों की स्थिति सुधारने के निर्देश
