
उदयपुर। देबारी रेलवे स्टेशन के पास दो बैल लड़ते वक्त अचानक एक बैल तीस फीट गहरे कुए में गिर गया। पुलिस कंट्रोल रूम को इस घटना की जानकारी दी गई। नागरिक सुरक्षा विभाग ने बैल को काफी मशक्कत के बाहर निकाला।
नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम के मुताबिक रविवार दोपहर बाद करीब 3:00 बजे आपदा कंट्रोल रूम जिला कलेक्ट्री से सूचना मिली ग्राम पंचायत देबारी रेलवे स्टेशन के पास दो बैल आपस में लड़ने के दौरान एक बेल अचानक करीब 30 फीट गहरे कुएं में जा गिरा। इसकी सूचना पर उप नियंत्रक महोदय नागरिक सुरक्षा विभाग नरेश बुनकर के आदेश पर एवं इंचार्ज जगदीश सिंह के दिशा निर्देशन में तत्काल रेस्क्यू की टीम मौके पर पहुंची।

करीब आधे घंटे की मशक्कत कर क्रेन की सहायता से बैल को बाहर निकाला। टीम में वाहन चालक प्रकाश राठौड़ रेस्क्यूअर मुकेश सेन, हितेश औदिच्य, हितेश सोलंकी, महिपाल पवार, धर्मेंद्र माली, भूपेंद्र डांगी, कपिल सालवी, विजय नकवाल, भवानी शंकर, सचिन कंडारा, कैलाश मेनारिया, नरेश चौधरी आदि मौजूद थे।
About Author
You may also like
कमबैक अनिल सिंघल
पर्दे के पीछे : उदयपुर निकाय चुनावी उत्सव की पटकथा और शह-मात का सिनेमा
विद्या भवन में अकादमिक ज्ञान के साथ सिखाया जाता है चरित्र निर्माण : राजेंद्र भट्ट
दस मिनट में बच्चे का शव निकाला, जवाबदेही गहरे पानी में डूबी : केशव नगर में खाली प्लॉट में भरे पानी में हादसा, प्रशासन पर उठे सवाल
मैं जिलाध्यक्ष, मैं महामंत्री, मैं पार्षद और मैं ही मेयर! निकाय चुनाव में BJP पदाधिकारियों की सर्वव्यापी दावेदारी पर उठे सवाल

THANKING God but your best Rejalt