यूपी में सड़क पर नमाज
उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़रनगर में सड़क पर नमाज़ पढ़ने के आरोप में पुलिस ने मस्जिद के इमाम समेत 20 से 25 अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की।
विपक्षी खेमे में आप

विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होगी ‘आप’, अध्यादेश पर कांग्रेस का साथ मिलने के बाद फैसले का एलान।
इनकम टैक्स रिटर्न भरने की तारीख 31 जुलाई
राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने कहा है कि इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई ही रहेगी, ये आगे नहीं बढ़ेगी।
सपा में गए नेता फिर भाजपा में आए
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर एक बार फिर एनडीए में शामिल हो गए हैं।
संगीता फोगाट ने जीता ब्रांज मेडल
भारतीय कुश्ती खिलाड़ी संगीता फोगाट ने हंगरी के बुडापेस्ट में हुई पॉलीक इमरे और वर्गा जानोस मेमोरियल रैंकिंग सीरीज कुश्ती चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
एनडीए में चिराग पासवान को बुलाया
एनडीए गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चिराग पासवान और जीतन राम मांझी को आमंत्रित किया।
ईरान में बालों को ढकने पर फिर सख्ती शुरू

ईरानी के सरकारी मीडिया का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर अपने बालों को ढकने के नियम का उल्लंघन करने वाली महिलाओं की बढ़ती संख्या को पकड़ने के लिए पुलिस फिर से गश्त शुरू कर रही है।
About Author
You may also like
राजस्थान की धरती पर 80,000 करोड़ रुपए का विस्तार—हिंदुस्तान जिंक की 2.0 छलांग कैसे बदलिएगी वैश्विक धातु बाजार और राज्य के राजस्व का भूगोल
गीतांजली कॉलेज ऑफ नर्सिंग में पैलिएटिव केयर पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित
महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन के 43वें वार्षिक सम्मानों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित : 14 मार्च 2027 को आयोजित होगा समारोह
खण्डेलवाल वैश्य समाज समिति उदयपुर के विशाल रक्तदान शिविर में उमड़ा सेवा का उत्साह
स्टेट सीनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में उदयपुर का गौरव : नगर निगम के कार्यवाहक जमादार जुम्मा खान ने जीता कांस्य पदक
