जयपुर। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की ओर से जयपुर के पिंकसिटी प्रेसक्लब में शनिवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
अखिल भारतीय महिला गुर्जर महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं उदयपुर जिला परिषद सदस्य कामिनी गुर्जर ने बताया कि प्रेस वार्ता के माध्यम से महासभा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बच्चू लाल बैंसला ने राजनीतिक दलों को संगठन की विभिन्न मांगों के संबंध में अवगत कराया गया है।
महासभा द्वारा राजस्थान के 40 गुर्जर बाहुल्य विधानसभा सीटों पर राजस्थान के स्थानीय लोगों को प्रतिनिधित्व देने की मांग प्रमुखता से रखी गई। इसके साथ ही 30 अन्य सीटों पर जहां गुर्जर समुदाय निर्णायक भूमिका में है, वहां पर भी राजस्थान के लोगों का प्रतिनिधित्व चाहने की मांगों रखी।
प्रेस वार्ता के माध्यम से सभी राष्ट्रीय राजनीतिक दलों से समाज को अपने संगठन में भी गुर्जर समुदाय की संख्या के आधार पर उचित प्रतिनिधित्व देने, देवनारायण बोर्ड को अधिक वित्तीय मदद देने की मांग रखी।
इसके साथ ही एमबीसी आरक्षण को नवीं अनुसूची में डालने के लिए राजस्थान सरकार से उचित कार्यवाही करने का आह्वान किया और एमबीसी के बैकलॉग को शीघ्र लागू कर समाज के युवाओं के साथ न्याय करने की मांग रखी गई।
प्रेस वार्ता को कामिनी गुर्जर ने भी संबोधित किया और कहा कि राज्य के स्थानीय गुर्जरों को राजनीतिक दृष्टि से लाभांवित करने और स्थानीय गुर्जरों को विधानसभा चुनाव दौरान प्राथमिकता देने की मांग रखी गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रामप्रसाद महासचिव रामअवतार गुर्जर, राष्ट्रीयय सचिव रामस्वरूप गुर्जर, मनीषा गुर्जर सहित प्रदेश भर से आए गुर्जर सभा के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
About Author
You may also like
-
ब्लॉकबस्टर वेडिंग VIROSH : जब एनिमल की जोया को मिला उसका अर्जुन रेड्डी!
-
प्रमुख समाचार यहां पढ़िए….रियल लाइफ ‘सिंघम’ का एक्शन : धौलपुर में पटवारी चित
-
गर्लफ्रेंड के चक्कर में मेक्सिको का ड्रग लॉर्ड एल मेंचो ढेर : तपालपा के जंगलों में सैन्य स्ट्राइक, मौत के बाद जल उठा शहर
-
इंडस्ट्रियल ऑपरेशंस में Zero Harm फ्रेमवर्क : हिंदुस्तान जिंक और DGMS के मध्य 25वीं त्रिपक्षीय रणनीतिक समीक्षा बैठक
-
उदयपुर के आलीशान रिजॉर्ट में विरोश की शादी : एक रात का किराया 75 हजार, पर्सनल पूल और अरावली की पहाड़ियों के बीच लेंगे सात फेरे