यूक्रेन में शनिवार को एक रूसी पत्रकार की मौत हो गई। तीन अन्य के घायल हो गए। इसके बाद दोनों देशों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि पत्रकार की मौत की वजह यूक्रेन की ओर से क्लस्टर बम के ज़रिए हमला करना थी।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार एक अन्य मामले में जर्मन ब्रॉडकास्टर डॉयचे वेले के मुताबिक एक रूसी हमले में यूक्रेन के अंदर उनके एक पत्रकार घायल हुए हैं। इस हमले में एक यूक्रेनी सैनिक की भी जान गई है। पत्रकार की जान अब खतरे से बाहर है।
बता दें कि हालही यूक्रेन को अमेरिका से क्लस्टर बम की खेप मिली थी, जिसके बाद से ही ये चर्चा में है।
क्लस्टर हथियार बेहद खतरनाक होते हैं। ये लंबे समय तक बिना फटे पड़े रहते हैं। इन्हें नागरिकों के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है, इसलिए दुनिया के 100 से अधिक देशों में इस पर प्रतिबंध हैं।
हालांकि, समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने ये भी स्पष्ट किया है कि शनिवार को हुए हमले में क्लस्टर हथियारों के इस्तेमाल की अभी पुष्टि नहीं की जा सकती। यह भी सच है कि यूक्रेन और रूस दोनों युद्ध की शुरुआत से क्लस्टर बम का इस्तेमाल कर रहे हैं.
हमले में मारे गए रूसी पत्रकार की पहचान रोस्तिस्लव झुरावलेव के तौर पर हुई है। वह सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए के वॉर कॉरेसपॉन्डेंट के तौर पर काम कर रहे थे. उनके तीन सहयोगियों को यूक्रेन के दक्षिण-पूर्व ज़पॉरज़िया इलाके से हो रहे हमलों के बीच से सुरक्षित निकाला गया है।
रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खरोवा ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा, “रूसी पत्रकार के ख़िलाफ़ क्रूर प्रतिशोध के लिए ज़िम्मेदार लोगों को सज़ा भुगतनी होगी। ये ज़िम्मेदारी उन्हें भी भुगतनी होगी जिन्होंने कीएव को क्लस्टर हथियारों की आपूर्ति की थी”
About Author
You may also like
अधूरी मूरत में छिपा है पूर्ण जीवन का संदेश : जगन्नाथ रथयात्रा पर वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं
रिसाइक्लिंग से बदला कल : हिंदुस्तान जिंक ने 23 अरब लीटर पानी को दिया नया जीवन
मेवाड़ की राजसी परंपरा और लोक-आस्था का महासंगम : जब शीतलामाता द्वार पर ठाकुर जी का स्वागत करने उमड़ा पूर्व राजपरिवार
जब परम्परा बनी पूजा और श्रद्धा बनी विरासत… मेवाड़ की सदियों पुरानी राजपरम्परा के तहत डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने श्री जगन्नाथ रायजी को अर्पित किए पोशाक एवं भोग
सभ्य समाज के चेहरे पर कालिख : शराबबंदी के नाम पर युवक को अमानवीय सजा, अपनों ने ही बरगद को बना दिया ‘फंदा’
