सेंट मेरीज़, न्यू फतेहपुरा की गोराधन सिंह सोलंकी ने मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीता, राष्ट्रीय स्तर के लिए भी चयनित

उदयपुर। सेंट मेरीज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, न्यू फतेहपुरा की होनहार छात्रा गोराधन सिंह सोलंकी ने सीबीएसई वेस्ट ज़ोन मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के साथ ही उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

यह प्रतियोगिता 14 से 18 अगस्त तक बहरोड़, कोटपुतली में आयोजित की गई थी। गोराधन सिंह सोलंकी ने 40–42 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

संस्था की प्रधान सिस्टर किरण जोजो ने जानकारी दी कि गोराधन की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि “गोराधन ने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है और अब राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।”

विद्यालय परिवार, शिक्षकों और सहपाठियों ने गोराधन सिंह सोलंकी को इस ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

(Visited 86 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply