
चित्तौड़गढ़। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आज चित्तौड़गढ़ जिले के चन्देरिया थाने में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव को 9000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ब्यूरो को शिकायत मिली थी कि यादव, परिवादी के पुत्र के खिलाफ दर्ज प्रकरण में मदद करने के बदले 9000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है और परिवादी को लगातार परेशान कर रहा था।
शिकायत का सत्यापन होने के बाद, एसीबी रेंज उदयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस प्रहलाद सिंह कृष्णिया के सुपरविजन और चित्तौड़गढ़ एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई। इस दौरान यादव को परिवादी से रिश्वत राशि लेते ही पकड़ लिया गया।
एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ और आगे की कार्यवाही जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी।
About Author
You may also like
उदयपुर को मिली पर्यावरण अनुकूल ई-बसों की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया वर्चुअल शुभारंभ, पहले चरण में 33 बसें सड़कों पर उतरीं
त्याग स्वयं पर करे, राग-द्वेष, ईर्ष्या और निंदा से ऊपर उठे: कैलाश मानव
मुखर्जी चौक में अस्थाई चौकी का उद्घाटन : तस्वीरों को बोलते हुए देखना है तो यहां देखिए
मेवाड़ में 155 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक परंपरा का निर्वहन: कविराव परिवार की हवेली पर मोखाण पधारे डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
हिंदुस्तान जिंक ने छुई क्लीन एनर्जी में नई ऊंचाई: कुल बिजली खपत में रिन्यूएबल ऊर्जा की हिस्सेदारी बढ़कर 22 प्रतिशत पहुंची, पर्यावरण संरक्षण को मिला संबल
