
जयपुर। राजस्थान पुलिस महानिदेशक श्री राजीव शर्मा के निर्देशन और पुलिस आयुक्त श्री बीजू जॉर्ज जोसफ के नेतृत्व में जयपुर पुलिस ने महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान “सशक्त नारी, जिम्मेदारी हमारी” चलाया।
पिछले चार दिनों से चल रहे इस अभियान में महिला पुलिस अधिकारियों ने शहर के स्कूल–कॉलेजों, बस्तियों और पार्कों में जाकर हजारों बालिकाओं और महिलाओं को कानूनों व अधिकारों की जानकारी दी। इस दौरान सैकड़ों बालिकाओं को “सेफ्टी वॉरियर” के रूप में चयनित किया गया और उन्हें बैज वितरित कर शपथ दिलाई गई। साथ ही राजकॉप सिटीजन एप व नीड हेल्प एप डाउनलोड करवाकर इनके उपयोग की जानकारी दी गई।

आउटरीच कार्यक्रम
एमपीएस, उत्कर्ष, कलाम, नारायणा, प्रयास, स्प्रिंग बोर्ड कोचिंग संस्थानों में छात्राओं को महिला सुरक्षा की शपथ दिलाई गई, आत्मरक्षा के लाइव डेमो कराए गए और साइबर क्राइम से बचाव के तरीके बताए गए।
वॉक एंड टॉक
जवाहर सर्किल, जलमहल पाल, मावटा आमेर व रेलवे कॉलोनी जगतपुरा में वॉक एंड टॉक कार्यक्रम हुए। महिला पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से संवाद कर कार्यस्थल पर सुरक्षा, कानूनों और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।
चरित्र सत्यापन अभियान
जयपुर पुलिस ने पहली बार ऑनलाइन सेवाएँ उपलब्ध कराने वाले टैक्सी, कैब (रैपिडो, उबर, ओला) ड्राइवरों और फूड डिलीवरी एजेंट्स (जोमेटो, स्विग्गी) का चरित्र सत्यापन अभियान चलाया। बीते तीन दिनों में ही शहर के विभिन्न स्थानों पर करीब 1000 चालकों और डिलीवरी बॉयज का सत्यापन किया गया।
महिला हेल्पलाइन पर कार्रवाई
• निर्भया हेल्पलाइन पर चार दिन में 100 शिकायतें, 15 गिरफ्तारियां व 450 लोगों को समझाइश।
• महिला गरिमा व व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर 150 शिकायतें प्राप्त।

• महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर – 1930 (साइबर फ्रॉड), 1090 (महिला), 1098 (चाइल्ड), 100 व 112 (पुलिस कंट्रोल) की जानकारी दी गई।
सेल्फ डिफेंस पर जोर
पुलिस ने बालिकाओं से आह्वान किया कि हर लड़की को आत्मरक्षा अवश्य आनी चाहिए। स्कूली छात्राओं को शिकायत पेटिका, यातायात नियमों व सोशल मीडिया सुरक्षा टिप्स भी समझाए गए।
About Author
You may also like
त्याग स्वयं पर करे, राग-द्वेष, ईर्ष्या और निंदा से ऊपर उठे: कैलाश मानव
मुखर्जी चौक में अस्थाई चौकी का उद्घाटन : तस्वीरों को बोलते हुए देखना है तो यहां देखिए
नारायण सेवा संस्थान में अपनों से अपनी बात भोलेनाथ के साथ शुरू: सावन के तीसरे सोमवार पर गूंजी शिव कथा
आनंद वृद्धाश्रम में गूंजे देशभक्ति के तराने : तारा संस्थान के बुजुर्ग आवासियों ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
उदयपुर : महाकालेश्वर मंदिर की भूमि पर आस्था और अधिकार का विवाद, 1954 के रिकॉर्ड से 2026 की जमीन मिलाने उतरा ड्रोन
