
उदयपुर। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ, बड़ी परिसर में विधि-विधान पूर्वक गणपति स्थापना की गई।
संस्थान की निदेशक वंदना अग्रवाल ने नारायण चिल्ड्रन अकादमी के बच्चों, दिव्यांग कौशल विकास के प्रशिक्षुओं और नि:शुल्क सर्जरी के लिए आए दिव्यांगजनों व उनके परिजनों के साथ मिलकर गणेश जी का पूजन-अर्चन किया।
इससे पूर्व पंडित उपेंद्र शास्त्री ने वेद ऋचाओं के उद्घोष के बीच गणपति देव की प्रतिष्ठा करवाई और सभी को समाज कल्याण का संकल्प दिलाया।
संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल ने बताया कि प्रतिदिन सुबह-शाम वक्रतुण्ड महाराज की आरती की जाएगी और 10 दिनों तक प्रसाद का भोग लगाकर रोगियों व दिव्यांगजनों में वितरण होगा।
गणपति बप्पा के विराजमान होने से संस्थान परिसर में श्रद्धा और ऊर्जा का विशेष वातावरण बना, जिससे दिव्यांगजनों व बच्चों में भक्ति और शक्ति का संचार हुआ।
About Author
You may also like
उदयपुर में बिजली निगम की घोर लापरवाही : भीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, बैठकों में मशगूल अफसरों की नाक के नीचे जनता त्रस्त
उदयपुर में कन्हैयालाल के बेटे के विरोध के बाद बड़ा फैसला : डीएसपी गोविंद सिंह की ज्वाइनिंग पर लगी रोक
वैश्विक पटल पर गूंजा भारत का डंका : सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित पीएम बने नरेंद्र मोदी] दुनिया के राष्ट्रध्यक्षों ने दी बधाई
जयपुर का सबसे भयानक अग्निकांड: 4 अवैध फैक्ट्रियों का मालिक फिरोज बना 8 मौतों का गुनहगार
जयपुर के खो नागोरियान में बड़ा हादसा: अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की मौत, कई झुलसे
