
फोटो : कमल कुमावत
उदयपुर। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया के जन्मदिवस पर उदयपुर का ओपेरा गार्डन सोमवार को शुभकामनाओं से गुलजार रहा। संभागभर से आए कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने पहुंचकर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समन्वयक अतुल चंडालिया ने किया, जिन्होंने बताया कि यह अवसर केवल जन्मदिन का नहीं, बल्कि कटारिया के लंबे जनसेवा जीवन का उत्सव भी रहा।
चंडालिया ने कहा कि “गुलाबचंद कटारिया न सिर्फ एक सशक्त राजनेता हैं, बल्कि प्रशासनिक निष्ठा और जनसेवा के प्रतीक भी हैं। उनके मार्गदर्शन से प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरणा मिलती है।”

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा संगठन से जुड़े पदाधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री डॉ. मंजू बाघमार, आईजी गौरव श्रीवास्तव, कलेक्टर नामित मेहता, एसपी योगेश गोयल, यूडीसीए अध्यक्ष डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, आयुक्त राहुल जैन, एडीएम जितेंद्र ओझा, दीपेंद्र राठौड़, उमेश ओझा, विधायक लादू लाल पितलिया, फूल सिंह मीणा और ताराचंद जैन सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

इसके अलावा विधायक शंकर डेचा, जिला प्रमुख उदयपुर ममता कुंवर, पूर्व विधायक नानालाल अहारी, पूर्व जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, देहात भाजपा अध्यक्ष पुष्कर तेली, पूर्व देहात अध्यक्ष भंवर सिंह पवार, पूर्व शहर अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद सामर, पूर्व उप जिला प्रमुख सुंदरलाल भाणावत, शहर भाजपा अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, पूर्व उपमहापौर पारस सिंघवी, पूर्व महापौर चंद्र सिंह कोठारी, पूर्व सभापति युधिष्ठिर कुमावत, पूर्व महापौर गोविंद सिंह टांक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (भाजपा महिला मोर्चा) अलका मूंदड़ा, डूंगरपुर नगर सभापति अमृत कलासुआ, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश भट्ट, चित्तौड़ जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली, राजसमंद जिला अध्यक्ष भाजपा जगदीश पालीवाल, प्रतापगढ़ भाजपा अध्यक्ष महावीर सिंह, पूर्व भाजपा अध्यक्ष चित्तौड़ अशोक चंडालिया, पूर्व सभापति डूंगरपुर के.के. गुप्ता, देहात जिला प्रभारी भाजपा आई.एम. सेठिया, डूंगरपुर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल, विप्र अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल और गुलाब दास महाराज सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

अतुल चंडालिया ने बताया कि सभी आगंतुकों ने राज्यपाल कटारिया को दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की तथा उनके जनसेवी कार्यों की सराहना की।
उन्होंने आगे कहा कि “कटारिया का सार्वजनिक जीवन अनुशासन, सादगी और समर्पण का उदाहरण है। उनकी कार्यशैली आने वाली पीढ़ियों को भी लोकसेवा का सच्चा अर्थ समझाती है।”
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने मिलकर सामूहिक रूप से दीर्घायु कामना गीत गाया और उदयपुर संभाग की ओर से स्मृति चिह्न भेंट किया गया। इस मौके पर ओपेरा गार्डन में उत्सवी माहौल रहा, जहां स्थानीय कार्यकर्ताओं से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक, सभी ने अपने-अपने तरीके से राज्यपाल कटारिया के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया।
About Author
You may also like
लोकतंत्र का बोर्डिंग पास : जीत के बाद बक्से में बंद ‘कमल’ और बाड़ेबंदी का नया शिफ़्ट
उदयपुर का सियासी पर्दा : सत्तर फ़ीसदी उम्मीदें, भीतरघात का नेपथ्य और सातवें बोर्ड की कशमकश
मतदान : राष्ट्रप्रेम भी, राष्ट्रधर्म भी : डॉ. प्रदीप कुमावत
उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों में मतदान शुरू : कानोड़ और मावली में भी कतारें; 220 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड-7: जब लोकतंत्र तंग गलियों और साइन बोर्ड की तलाश में भटकने लगे
