
दुबई। अबु धाबी में आयोजित इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मिनी ऑक्शन में मंगलवार को बड़ा इतिहास रच दिया गया। ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 25.20 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोली लगाकर अपने साथ जोड़ लिया। इसके साथ ही ग्रीन IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए। उन्होंने अपने ही देश के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्हें पिछले सीजन KKR ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।
ऑक्शन की शुरुआत इंटरनेशनल खिलाड़ियों के सेट से हुई, जिसमें पहले ही सेट में कैमरन ग्रीन का नाम आते ही टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। कई फ्रेंचाइजियों ने ग्रीन पर दिलचस्पी दिखाई, लेकिन अंत में KKR ने सबसे ऊंची बोली लगाकर उन्हें अपने नाम कर लिया। ग्रीन की ऑलराउंड क्षमता—तेज रन बनाने की बल्लेबाजी और प्रभावी मध्यम गति की गेंदबाजी—ने उन्हें टीमों के लिए बेहद आकर्षक खिलाड़ी बना दिया।
पहले सेट में कुल 6 खिलाड़ियों को ऑक्शन पूल में रखा गया था, जिनमें से केवल दो ही बिक सके। साउथ अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर को दिल्ली कैपिटल्स ने उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं ऑस्ट्रेलिया के युवा ओपनर जेक फ्रेजर-मैकगर्क, न्यूजीलैंड के डेवोन कॉन्वे, भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान और पृथ्वी शॉ को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा और वे अनसोल्ड रह गए।
इस मिनी ऑक्शन में 10 टीमें कुल 77 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए बोली लगा रही हैं। ऑक्शन के लिए दुनियाभर से 1390 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से टीमों की रुचि के आधार पर BCCI ने 350 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है। इनमें 52 भारतीय और 25 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट खाली हैं।
टीमों के पर्स की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स सबसे बड़े पर्स के साथ नीलामी में उतरी है। KKR के पास 64.30 करोड़ रुपये का बजट है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के पास 43.40 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं। मुंबई इंडियंस के पर्स में सबसे कम 2.75 करोड़ रुपये बचे हैं। अन्य टीमों में दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के पास 21 से 26 करोड़ रुपये तक का पर्स मौजूद है।
IPL इतिहास में अब तक का सबसे महंगा खिलाड़ी भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं, जिन्हें पिछले सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। मिनी ऑक्शन में इस बार भी कई खिलाड़ियों पर बड़ी बोलियां लगने की संभावना जताई जा रही है, जिससे आने वाले सीजन के लिए टीमों की रणनीति और मजबूत होती नजर आ रही है।
About Author
You may also like
राजस्थान में ई-बसों का ऐतिहासिक सफर : सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर और भीलवाड़ा को दी 47 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
मानसून से पहले राजस्थान में तबादलों की बारिश, 178 RAS अधिकारियों के एक साथ हुए तबादले
उदयपुर में कागजी दावों और दौरों के बीच धरातल पर दम तोड़ती व्यवस्थाएं : सिर्फ निरीक्षणों में सिमटा विकास, शहर की बुनियादी समस्याएं जस की तस
अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर इजराइल-अमेरिका में तकरार : जेडी वेंस बोले—90 लाख की आबादी वाला देश अलग-थलग, हर समस्या का हल सिर्फ जंग नहीं
Women’s T20 World Cup 2026: Smriti Mandhana Eyes Mithali Raj’s Record Against South Africa
