
उदयपुर। पालीवाल ब्राह्मण समाज संस्था के चुनाव क्रमांक 68 पिछोली स्थित समाज के नोहरे में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी एडवोकेट रामकृपा के निर्देशन में संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया के तहत सभी पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
चुनाव परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर यशवंत पालीवाल, उपाध्यक्ष पद पर सत्यनारायण पालीवाल, महामंत्री पद पर एडवोकेट सुरेन्द्र पालीवाल, महिला अध्यक्ष पद पर तरुणा पुरोहित, मंत्री पद पर मधु पालीवाल, युवा अध्यक्ष पद पर संजय पालीवाल एवं युवा मंत्री पद पर अक्षय पालीवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए। अध्यक्ष यशवंत पालीवाल सेवा भारती अस्पताल के प्रबंध निदेशक रहे हैं।
चुनाव के पश्चात आयोजित आमसभा में पूर्व महामंत्री पंकज पालीवाल एवं चुनाव समिति संयोजक श्यामसुंदर जोशी सहित सभी पूर्व पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और समाज हित में कार्य करने की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर बड़गांव के पूर्व प्रधान खूबिलाल पालीवाल, गोविंद पालीवाल, एडवोकेट चंद्रशेखर पालीवाल, वीर चक्र प्राप्त दुर्गाशंकर पालीवाल सहित समाज के 200 से अधिक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
About Author
You may also like
उदयपुर : फतहसागर पर हरियाली अमावस मेले में चट्टान खिसकी, 3 लोग घायल
उदयपुर बुलेटिन: महिला की मौत पर क्लिनिक में तोड़फोड़ से लेकर सलूंबर में घूसखोर अधिकारी के पकड़े जाने तक, पढ़ें उदयपुर की 5 बड़ी खबरें
फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत के लेंस से हरियाली अमावस के रंग: फतहसागर की पाल पर बिखरी लोक-संस्कृति, देखिए कैमरे में कैद खूबसूरत नजारे
उदयपुर में महिला की स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या का मामला : गोवा से पकड़े गए मुख्य आरोपी, कुल 3 गिरफ्तार
वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट की मांग : उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को सौंपा ज्ञापन
