
नई दिल्ली। पूर्व सांसद और अभिनेत्री जया प्रदा ने बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले में एक हिंदू युवक की हत्या पर गहरी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को हिंदू धर्म पर हमला बताया और न्याय की मांग की।

जया प्रदा ने वीडियो बयान में कहा, “आज मैं बहुत दुखी हूं। मेरा कलेजा फट रहा है। यह सोचकर कि एक इंसान के साथ इतनी दरिंदगी कैसे हो सकती है।”
उन्होंने आगे कहा, “बांग्लादेश में एक मासूम हिंदू भाई, दीपू चंद्र दास, को भीड़ ने मार डाला। इतना ही नहीं, उसे पेड़ से बांधकर आग लगा दी गई। क्या यही नया बांग्लादेश है?”
जया प्रदा ने इस घटना को मामूली हिंसा नहीं बल्कि मॉब लिंचिंग बताया और कहा, “यह हिंदू धर्म पर प्रहार है। हमारे मंदिर तोड़े जा रहे हैं, फिर भी हम चुप हैं। सेक्युलरिज़्म के नाम पर हम चुप हैं। ये हिंसा बंद होना चाहिए। हमें अपनी आवाज़ उठानी चाहिए और वहां के लोगों की मदद करनी चाहिए। हम सबको मिलकर उनके लिए न्याय की मांग करनी चाहिए।”
स्थानीय पुलिस के अनुसार, बीते हफ्ते गुरुवार को मैमनसिंह जिले के भालुका में धर्म का ‘अपमान’ करने के आरोप में भीड़ ने दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या की। उसके शव को बाद में पेड़ से बांधकर आग लगा दी गई।
About Author
You may also like
उदयपुर: नगर निगम के 80 पार्षदों के मोबाइल नंबरों की सूची अब यहां देखिए
बजरंगबली के आह्वान के साथ गूंजेगी रामधुन : लेकसिटी में आज से वृंदावन के कलाकारों द्वारा जीवंत होगी मर्यादा पुरुषोत्तम की लीला
स्मृति शेष : भट्टियानी चौहट्टा की ‘रजनी (गीता देवी)’ और एक सादगी भरी विदाई
उदयपुर डायरी : रात का खाना, चौड़ी सड़कें और बदलते शहर की तस्वीर
एक्शन मोड में नवनिर्वाचित महापौर: दिन में जनसमस्याओं का समाधान, युवाओं को रोजगार की राहत और रात में सड़कों पर उतरकर परखी शहर की व्यवस्थाएं
