देश दुनिया की खबरें यहां पढ़ें…वेनेजुएला से लेकर ममदानी और औवेसी के बयान तक, असम में दंपती की हत्या

असम में जादू-टोना के शक में dampati की हत्या, 20 आरोपी गिरफ्तारअसम के कार्बी आंगलोंग ज़िले में जादू-टोना करने के शक में एक पति-पत्नी की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना बीते मंगलवार रात हावराघाट थाना क्षेत्र के 1 नंबर बेलोगुरी मुंडा गांव में हुई थी।पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों ने दंपती पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पहले दोनों की हत्या की गई और फिर सबूत मिटाने के लिए उनके शवों को आग के हवाले कर दिया गया।कार्बी आंगलोंग के पुलिस अधीक्षक पुष्पा राज सिंह ने बीबीसी हिन्दी से बातचीत में बताया कि इस मामले में चार महिलाओं समेत कुल 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि गांव में लगभग 150 से 200 लोग रहते हैं और सामूहिक रूप से हुए इस अपराध में शामिल लोगों की पहचान कर 48 घंटे के भीतर कार्रवाई की गई।मारे गए दंपती की पहचान 43 वर्षीय गार्डी बिरवा और 33 वर्षीय मीरा बिरोवा के रूप में हुई है। असम पुलिस के आईजी (कानून-व्यवस्था) अखिलेश सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया है। पुलिस जादू-टोना के नाम पर होने वाली हिंसा की प्रथा के खिलाफ आसपास के इलाकों में भी जांच कर रही है।कमला हैरिस ने मादुरो की गिरफ्तारी पर ट्रंप प्रशासन की आलोचना कीअमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लेने की अमेरिकी कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इसे “गैरकानूनी” और “अनावश्यक” करार दिया।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए हैरिस ने कहा कि मादुरो भले ही एक क्रूर और अवैध शासक हों, लेकिन इस कार्रवाई से अमेरिका न तो अधिक सुरक्षित होगा और न ही मजबूत। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम लोकतंत्र या मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए नहीं, बल्कि तेल से जुड़े हितों के कारण उठाया गया है।‘अगर ट्रंप कर सकते हैं तो मोदी भी करें’, ओवैसी का सरकार पर तंजएआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किसी देश के राष्ट्रपति को पकड़कर अमेरिका ला सकते हैं, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी 26/11 हमले के साजिशकर्ताओं को पाकिस्तान से भारत लाना चाहिए।मुंबई के गोवंडी में जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि देश की जनता इंसाफ चाहती है और सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए।मादुरो की गैरमौजूदगी में डेल्सी रोड्रिग्ज़ होंगी अंतरिम राष्ट्रपति : सुप्रीम कोर्टवेनेज़ुएला की सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गैरमौजूदगी में उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज़ अंतरिम राष्ट्रपति का पदभार संभालेंगी।रॉयटर्स के अनुसार, अदालत ने कहा कि यह फैसला प्रशासनिक निरंतरता बनाए रखने और देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए जरूरी है। कोर्ट ने यह भी संकेत दिया है कि राष्ट्रपति की जबरन अनुपस्थिति की स्थिति में आगे कानूनी ढांचे पर चर्चा की जाएगी।निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को न्यूयॉर्क में कहां रखा गया?वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को लेकर जा रहा विमान न्यूयॉर्क पहुंच चुका है। जानकारी के मुताबिक, उन्हें ब्रुकलिन स्थित मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में रखा गया है।तीन हेलिकॉप्टरों के जरिए उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच ले जाया गया। हालांकि, बीबीसी को अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।अमेरिकी हमले के बाद भारत ने वेनेज़ुएला यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी कीभारत सरकार ने वेनेज़ुएला में बिगड़ते हालात को देखते हुए अपने नागरिकों के लिए यात्रा एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय ने सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी है।वेनेज़ुएला में मौजूद भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने और आवाजाही सीमित रखने को कहा गया है। यह सलाह अमेरिका द्वारा वेनेज़ुएला में सैन्य कार्रवाई और राष्ट्रपति मादुरो की गिरफ्तारी के बाद जारी की गई है।न्यूयॉर्क के मेयर ज़ोहरान ममदानी ने अमेरिकी कार्रवाई को बताया ‘युद्ध की कार्रवाई’न्यूयॉर्क सिटी के मेयर ज़ोहरान ममदानी ने वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरासत में लेने की कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है।उन्होंने कहा कि इस तरह की सत्ता परिवर्तन की कोशिशों का असर न्यूयॉर्क में रहने वाले वेनेज़ुएलावासियों पर पड़ेगा। मेयर ने भरोसा दिलाया कि शहर प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और नागरिकों की सुरक्षा प्राथमिकता है।

(Visited 50 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply