
उदयपुर। विद्या भवन पॉलिटेक्निक की एल्यूमनाई एसोसिएशन (पूर्व विद्यार्थी संस्था) के चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए। चुनाव परिणामों में जयप्रकाश श्रीमाली को अध्यक्ष तथा अशोक जैन को उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया।
वर्ष 2026 से 2029 तक के लिए गठित नई कार्यकारिणी में जय शर्मा को महासचिव, गिरीश वैष्णव को कोषाध्यक्ष, गोपेश शर्मा को सचिव एवं महेंद्र समदानी को सूचना एवं संपर्क सचिव का दायित्व सौंपा गया है।
निवर्तमान अध्यक्ष नवीन व्यास सहित यशवंत त्रिवेदी, बसंत दक, भुवन आमेटा, भुवन आमेटा, सुषमा त्रिवेदी, हेमंत मेनारिया, दर्शना शर्मा, राधाकृष्ण मेनारिया एवं मनीषा शर्मा को नई कार्यकारिणी में मनोनीत सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
इस अवसर पर आयोजित कार्यकारिणी बैठक में पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल मेहता ने पूर्व कार्यकारिणी द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों एवं संस्था के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।
संस्था के सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष जयप्रकाश श्रीमाली एवं पूरी कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में संस्था के निरंतर विकास पर विश्वास व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में निवर्तमान महासचिव भुवन आमेटा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
About Author
You may also like
मेवाड़ी परम्परा से हुआ ब्रिक्स देशों के विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत: सिटी पैलेस से हुए अभिभूत
बाबा बैद्यनाथ की स्थापना के साथ नारायण सेवा संस्थान में शिव कथा का विराम
भगीरथ की तपस्या से सीखें धैर्य और लोकसेवा का संकल्प: प्रशांत अग्रवाल
उदयपुर में ध्वस्त होती कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर उठते सवालों के बीच एक पाठक का एसपी डॉ. अमृता दुहन को खुला पत्र
स्कून्यूज़ मेमोरियल अवॉर्ड्स–2026 : दिवंगत महाराणा अरविन्द सिंह मेवाड़ की स्मृति में दिए गए प्रतिष्ठित शिक्षा सम्मान
