उदयपुर। उदयपुर नगर निगम के महापौर पारस सिंघवी के जन्मदिवस पर मंगलवार को झीलों की नगरी में धार्मिक अनुष्ठानों, जनसेवा और राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का अनूठा संगम देखने को मिला। सुबह देवदर्शन और अस्पतालों में मरीजों की सेवा से शुरू हुआ कार्यक्रमों का सिलसिला देर रात सॉलिटेयर गार्डन में भव्य अभिनंदन समारोह तक जारी रहा। दिनभर शहर के विभिन्न मंडलों, सामाजिक संगठनों और खेल जगत से जुड़े लोगों ने आतिशबाजी, साफा-उपरणा और ढोल-नगाड़ों के साथ महापौर का नागरिक अभिनंदन किया।
फील्ड क्लब में विशाल रक्तदान शिविर: जुटा 211 यूनिट रक्त


दिन का मुख्य सेवा आकर्षण फील्ड क्लब में आयोजित विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर रहा:
211 यूनिट का संकलन: भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व और संयोजक उमेश मनवानी व सह-संयोजक वैभव भंडारी के सानिध्य में आयोजित शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 211 यूनिट रक्त समर्पित किया।

दिग्गजों की मौजूदगी: शिविर में शहर विधायक ताराचंद जैन, वरिष्ठ नेता मांगीलाल जोशी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवींद्र श्रीमाली, हरीश राजानी, प्रवीण खंडेलवाल, जिला महामंत्री देवीलाल साल्वी, पंकज बोराणा, नगर निगम उपायुक्त हरिसिंह देवल, एमबी हॉस्पिटल के प्रिंसिपल सहित सिंधी समाज के प्रताप चुग व राहुल जैन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक पहुंचे।
सुबह सगस जी बावजी के दर्शन से शुरुआत, एमबी अस्पताल में भोजन सेवा

सर्वऋतु विलास से आगाज: दिन की शुरुआत वार्ड 29 के क्षेत्रीय पार्षद वैभव भंडारी के सानिध्य में सर्वऋतु विलास स्थित श्री सगस जी बावजी राज मंदिर में दर्शन और महाआरती के साथ हुई। इसके बाद सर्वऋतु विलास विकास समिति व महिला प्रकोष्ठ की ओर से पार्क में सम्मान समारोह रखा गया।
मरीजों के परिजनों को भोजन: सुंदर सिंह भंडारी मंडल की अध्यक्ष रुचिका चौधरी के सानिध्य में महापौर का काफिला महाराणा भूपाल चिकित्सालय पहुंचा, जहां मानव सेवा समिति के सहयोग से भर्ती मरीजों के परिजनों को नि:शुल्क भोजन वितरित किया गया।
अखाड़ा हनुमानजी में पहलवानों का सम्मान, दीनदयाल मंडल में गौ-सेवा
पहलवानों ने बांधी पगड़ी: अखाड़ा हनुमानजी मंदिर समिति नाड़ा खाड़ा में साहू समाज की छह बैठक के अध्यक्ष हेमेंद्र पांडियर, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, पूर्व पार्षद देवेंद्र साहू व अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच कैलाश पालीवाल सहित शहरभर के अखाड़ों के उस्तादों और पहलवानों ने कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष पारस सिंघवी का साफा व उपरणा पहनाकर नागरिक अभिनंदन किया। इस दौरान राजस्थान में कांस्य पदक जीतने वाली महिला पहलवान वर्षा खोखावत को महापौर ने 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भेंट की।
गौशाला में लापसी भोग और कुंडियां: पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में उपमहापौर दिनेश भट्ट और मंडल अध्यक्ष महेश पुरी गोस्वामी की अगवानी में परशुराम चौराहा स्थित अपना गौशाला में गौ-माता की पूजा कर लापसी का भोग लगाया गया तथा पेयजल के लिए 8 कुंडियां भेंट की गईं। यहां भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अलका मूंदड़ा भी मौजूद रहीं।

शक्ति नगर, बोहरा गणेश, अंबामाता और जगदीश चौक पर जश्न
बोहरा गणेश जी व शक्ति नगर: शक्ति नगर स्थित सनातन मंदिर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल अध्यक्ष विजय आहूजा के नेतृत्व में स्वागत हुआ। इसके बाद बोहरा गणेश जी मंदिर में मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव की अगुवाई में दर्शन व महाआरती के बाद केक काटा गया।
91 किलो लड्डू का भोग और बग्गी में स्वागत: अंबामाता में डॉ. आंबेडकर मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह दिगपाल के नेतृत्व में महापौर का बैंड-बाजे और बग्गी में बैठाकर भव्य स्वागत किया गया। यहां 91 किलो लड्डू का भोग लगाकर आमजन में वितरित किया गया।
युवा मोर्चा व हेला समाज: हेलावाड़ी में प्रख्यात गोताखोर छोटू हेला के नेतृत्व में हेला समाज ने, नाड़ा खाड़ा में भूपेंद्र रावल मित्र मंडल ने तथा जगदीश चौक पर भाजयुमो नेता सन्नी पोखरना के नेतृत्व में युवाओं ने भव्य आतिशबाजी कर भगवान जगदीश का स्मृति चिह्न भेंट किया।
सॉलिटेयर गार्डन में भव्य समापन: “जनता का कर्ज सेवा से उतारूंगा”
दिनभर के कार्यक्रमों के बाद शोभागपुरा स्थित सॉलिटेयर गार्डन एंड रिसॉर्ट में आत्मीयजनों व जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य अभिनंदन समारोह एवं स्वरुचि भोज आयोजित किया गया।
महापौर का संदेश: उपस्थित विशाल जनसमूह, भाजपा पदाधिकारियों, नवनिर्वाचित पार्षदों और विभिन्न व्यापारिक व औद्योगिक संगठनों का आभार जताते हुए महापौर पारस सिंघवी ने कहा, “शहरवासियों और कार्यकर्ताओं ने जिस आत्मीयता से मुझे आशीर्वाद दिया है, वह मुझ पर एक कर्ज है। आने वाले 5 वर्षों में उदयपुर की जनता की निस्वार्थ सेवा करके मैं इस कर्ज को उतारने का प्रयास करूंगा। महापौर कार्यालय के दरवाजे हर आम नागरिक के लिए 24 घंटे खुले हैं और समस्याओं का समाधान त्वरित गति से होगा।”
समारोह में उद्योगपति एसके खेतान, धीरेंद्र सचान, विनोद फांदोत, कमलेश जैतावत, संजय गांगावत, दीपेश जैन, बसंतीलाल जैन, महावीर वाणावत सहित पार्टी के तमाम नवनिर्वाचित पार्षद, वरिष्ठ नेता और शहर के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
About Author
You may also like
बर्थ डे पार्टी के पर्दे के पीछे की कहानी : जब सालगिरह के मंच पर बंधी समानांतर सियासत की पटकथा
कुर्सी सरकारी, तेवर सियासी : जब एक कर्मचारी नेता की सालगिरह पर शहर के हुक्मरानों ने दी बधाई
दिवाली की वो रात…अफसरों की अदाएं अपनी जगह, पर चौराहों पर खड़े उन जवानों के पसीने को सलाम करना जरूरी है
उदयपुर में दीपावली : एक दीया, झील का पानी और रात का परिधान
उदयपुर में दीपोत्सव का पैगाम : स्वर्ण-रजत से सजीं माता महालक्ष्मी, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु; 10 नवंबर को सजेगा विशाल अन्नकूट
