
उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान में लोहड़ी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। यह आयोजन लियो का गुड़ा स्थित बड़ी परिसर में निदेशक वंदना अग्रवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।इस अवसर पर नारायण चिल्ड्रन एकेडमी के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। पारंपरिक पंजाबी वेशभूषा में सजे बच्चों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोक नृत्य कर समूचे वातावरण को उल्लासमय बना दिया। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चे, उनके परिजन तथा बड़ी संख्या में साधक उपस्थित रहे।लोहड़ी की पवित्र अग्नि में तिल, मूंगफली, रेवड़ी और गुड़ अर्पित कर सभी ने सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। निदेशक वंदना अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि लोहड़ी पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और नई ऊर्जा का प्रतीक है, और ऐसे आयोजन दिव्यांग बच्चों एवं उनके परिवारों में आत्मविश्वास और खुशी का संचार करते हैं। अंत में सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।
About Author
You may also like
-
विधानसभा में गूंजी एपस्टीन फाइल : नेता प्रतिपक्ष जूली ने उदयपुर कांड पर सरकार को घेरा…सदन की मर्यादा रख रहा हूं, वरना परतें खुलेंगी
-
Hindustan Zinc Limited ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स
-
Arvind Kejriwal Acquitted in Liquor Policy Case; Court Terms CBI Probe Misleading
-
मेवाड़-मालवा का संगम : उज्जैन में त्रिमेस समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न, बनेगा भगवान एकलिंगनाथ का भव्य मंदिर
-
उदयपुर फाइल्स : अपनों में ही छिड़ी जुबानी जंग, दो गुटों में बंटी राय— क्या पुलिस का ‘हथौड़ा’ जायज था या नाजायज?