यूपी : चोरी के शक में नाबालिग़ों को कथित तौर पर पेशाब पिलाने के मामले में छह बदमाशों को किया गिरफ़्तार

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के मामले में अब दी यूपी पुलिस ने प्रतिक्रिया

लखनऊ। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो दो नाबालिग़ लड़कों को कथित तौर पर चोरी के शक में पेशाब पिलाने और उनके गुप्तांगों पर मिर्च लगाने के साथ अज्ञात इंजेक्शन लगाने का है।

मामला उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर ज़िले का बताया गया है। घटना की पुष्टि करते हुए सिद्धार्थ नगर पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है।

पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि, थाना पथरा बाजार क्षेत्र के अंतर्गत दो बच्चों के साथ हुई अनैतिक घटना में कुल छह अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया गया है। अभियु्क्तों का नाम शेर अली और उज्जैर हैं। दोनों के अलावा चार नाबालिगों को भी गिरफ़्तार किया गया है। बाकी बचे दो अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

स्रोत : बीबीसी

(Visited 39 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply