अमृत भारत योजना से होगा रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प : सांसद दीया कुमारी

राजसमंद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 508 रेलवे स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत वर्चुअल शिलान्यास किया।
संसदीय क्षेत्र की विधानसभा डेगाना में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए सांसद दीया कुमारी ने कहा की इस योजना के तहत राजस्थान के 82 स्टेशनों का चयन किया जिसमें संसदीय क्षेत्र राजमसंद के डेगाना, मेड़ता, रेण, गोटन और व्यावर भी शामिल है, वहीं राजस्थान के 55 रेलवे स्टेशनों का इस योजना में शिलान्यास हो रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण व सौंदर्यीकरण के साथ यात्रियों की स्टेशन तक पहुंच, सर्कुलेटिंग एरिया , वेटिंग हॉल, टॉयलेट, लिफ्ट, एस्केलेटर, निःशुल्क वाईफाई स्वच्छ जल, स्वच्छता आदि कार्य किये जाएंगे।

सांसद दीया ने कहा की भारतीय रेलवे दुनियां का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क है जो देश के विकास में यह महत्वपूर्ण भूमिका रखता है। यही कारण है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री इसके नवीनीकरण के लिए नये-नये फैसले ले रहे हैं।
सांसद ने कहा की राजस्थान के लिए 9,532 करोड़ रूपए का रेल बजट स्वीकृत किया गया है। गांधीनगर (जयपुर), उदयपुर, जोधपुर, पाली रेलवे स्टेशन का पुर्ननिर्माण किया जा रहा है। इस साल रेल बजट को 49 % बढ़ाते हुए 2.40 लाख करोड़ किया जो कि साल 2013-14 की तुलना में 9 गुना ज्यादा है। राजस्थान में भी 2 वन्दे भारत एक्सप्रेस का शुभारम्भ हो गया है। देश में आगामी 3 सालों में 400 वन्दे भारत एक्सप्रेस चलाने की योजना है।

सांसद दीया कुमारी ने राजमसंद संसदीय क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा की लगभग 968 करोड़ रूपए की लागत से मावली से मारवाड़ आमान परिवर्तन का शिलान्यास, 166 करोेड़ रू की लागत से नाथद्वारा से नाथद्वारा शहर तक 9.6 किमी नई रेल लाइन का शिलान्यास, रास-बिलाड़ा एवं पुष्कर मेड़ता नई रेल लाइन का सर्वे स्वीकृत, रेलवे स्टेशन ब्यावर, सैंदड़ा और मेड़ता, रेण में अपग्रेडेशन के साथ रेण स्टेशन पर 2 बेट्री कार्ट सांसद कोष से दिए गए। देवगढ़ कामलीघाट से मारवाड़ जंक्षन तक हैरीटेज लाइन घोषित अब यहां विस्टॉडोम कोच के साथ में यथावत ट्रेन संचालित रहेगी। एलसी 72 चांदारूण फाटक पर 36 करोड़ की लागत से आरओबी का निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ है। वहीं 10 गाडियों का ठहराव और लीलण एक्सप्रेस का रूट पूर्व की भांति यथावत किया।
सांसद दीया ने कहा की डेगाना में अमृत भारत योजना के तहत लैण्डस्केपिंग, स्टेशन परिसर का विकास, ऑटों दुपहिया और चौपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग, स्टेशन भवन में पोर्च, पे एण्ड यूज टॉयलेट, रेल कोच रेस्टोरेंट हेतु स्थान, अतिरिक्त प्रवेश द्वार, बुकिंग कार्यालय का निर्माण, नए प्लेटफार्म शेड व प्रतीक्षा कक्ष, पुरूष तथा महिला शौचालय, ऊपरी पैदल पुल पर लिफ्ट, दिव्यांगजनों के दृष्टिगत नए शौचालय तथा वाटर बूथ, छत्रपति शिवाजी टर्मिनल स्टेशन की तर्ज पर साईनेज का प्रावधान जैसे की अतिरिक्त कार्य होंगे।
सांसद ने उद्बोधन के अंत में कार्यक्रम में उपस्थित आमजन का आभार व्यक्त किया।
About Author
You may also like
झूठे आरोपों की आग में झुलसती बेगुनाही : उदयपुर में न्याय के मंदिर ने सिखाया सबक, बलात्कार का झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाली 4 महिलाओं को मिली सजा
उदयपुर में विमान की ऐतिहासिक लैंडिंग: भारतीय विमानन क्षेत्र में स्वदेशी ‘गगन’ (GAGAN) प्रणाली का सफल एवं आधिकारिक प्रयोग
हिंदुस्तान जिंक के 60 साल पूरे : उत्पादन को 2 एमटीपीए तक दोगुना करने का लक्ष्य, अगले 5 वर्षों में होगा 40,000-50,000 करोड़ का बड़ा निवेश
उदयपुर : प्रेम प्रसंग में युवक का अपहरण कर पहाड़ी पर बेरहमी से हत्या, महिला सहित 4 लोग डिटेन
ग्रामीण राजस्थान में शिक्षा की नई अलख : हिंदुस्तान जिंक के ‘शिक्षा संबल’ कार्यक्रम से 2018 से अब तक 47,000 विद्यार्थी लाभान्वित
