
बजट भाषण देखने के लिए यहां क्लिक करें
जयपुर | राजस्थान विधानसभा में बुधवार को डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट भाषण की शुरुआत की। बजट पेश करने से पहले उन्होंने कहा कि यह बजट पूरी तरह समावेशी होगा और समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
दीया कुमारी ने कहा कि आज के बजट में युवाओं, किसानों, महिलाओं के साथ-साथ शहरों और गांवों के लिए कई नई योजनाएं और बड़े ऐलान शामिल किए गए हैं। उन्होंने संकेत दिए कि रोजगार, कृषि, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत विकास से जुड़े मुद्दों पर विशेष फोकस रहेगा।
इससे पहले सुबह करीब 10 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बजट की प्रतियां विधानसभा पहुंचाई गईं। यह भजनलाल सरकार का तीसरा पूर्ण बजट है। सरकार इस बजट के जरिए जन अपेक्षाओं और लोकप्रिय मांगों को पूरा करने की कोशिश कर रही है। बजट में विकास से जुड़ी बड़ी योजनाओं के साथ-साथ आम जनता से जुड़ी छोटी लेकिन महत्वपूर्ण घोषणाओं को भी शामिल किया गया है।
दीया कुमारी आज तीसरी बार राजस्थान विधानसभा में बजट भाषण पढ़ रही हैं, जिसे लेकर सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष की भी निगाहें टिकी हुई हैं।
About Author
You may also like
फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत के लेंस से हरियाली अमावस के रंग: फतहसागर की पाल पर बिखरी लोक-संस्कृति, देखिए कैमरे में कैद खूबसूरत नजारे
राजस्थान में 183 RAS अधिकारियों के तबादले : आगामी निकाय व पंचायत चुनावों से पहले सरकार की प्रशासनिक फील्डिंग
उदयपुर में महिला की स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या का मामला : गोवा से पकड़े गए मुख्य आरोपी, कुल 3 गिरफ्तार
वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट की मांग : उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को सौंपा ज्ञापन
उदयपुर में ध्वस्त होती कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर उठते सवालों के बीच एक पाठक का एसपी डॉ. अमृता दुहन को खुला पत्र
