
उदयपुर। महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर, अंबामाता के नवनिर्मित खेल मैदान में विद्यालय स्तरीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 108 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रतिमा शर्मा ने गोल्ड मेडल पहनाकर एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह से गूंज उठा।
इस अवसर पर प्राचार्या शर्मा ने विद्यार्थियों को खेलों की महत्ता बताते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि मानसिक विकास में भी सहायक होते हैं। उन्होंने कहा, “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है।”
कार्यक्रम में शिक्षकों एवं अभिभावकों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी इसी प्रकार खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने का संकल्प व्यक्त किया।
About Author
You may also like
कमबैक अनिल सिंघल
उदयपुर में 6 सितंबर को सजेगा खेल का महामंच: वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन की आधिकारिक जर्सी और पोस्टर का भव्य अनावरण
पर्दे के पीछे : उदयपुर निकाय चुनावी उत्सव की पटकथा और शह-मात का सिनेमा
उदयपुर में लोक देवता सगस जी बावजी के प्राकट्य दिवस की धूम : सुबह से लगी दर्शनार्थियों की लंबी कतारें, गूंजे जयकारे
विद्या भवन में अकादमिक ज्ञान के साथ सिखाया जाता है चरित्र निर्माण : राजेंद्र भट्ट
