
उदयपुर। महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल (MMPS), द सिटी पैलेस के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है कि विद्यालय के तीन होनहार विद्यार्थियों का चयन भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित प्रतिष्ठित ‘इंस्पायर-मानक अवार्ड’ 2025-26 के लिए हुआ है।
इस योजना के अंतर्गत चयनित प्रत्येक विद्यार्थी को उनके मौलिक और नवाचारपूर्ण वैज्ञानिक विचारों एवं प्रोजेक्ट्स को विकसित करने के लिए ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि विद्यार्थियों को अपने प्रोटोटाइप और मॉडल तैयार करने में सहायता प्रदान करेगी।
विद्यालय के जिन तीन विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच से यह मुकाम हासिल किया है, उनके विवरण और मार्गदर्शक शिक्षक निम्नलिखित हैं:
श्रेयस अरोड़ा (कक्षा VI): इनका मार्गदर्शन डॉ. कुसुम लता सोनी द्वारा किया जाएगा।
गर्व सिंह (कक्षा IX): इन्हें श्रीमती दीक्षा अधिकारी के निर्देशन में अपने प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिलेगा।
इब्राहिम वागपुरा (कक्षा XII): इनका मार्गदर्शन श्रीमती शिप्रा भोजक द्वारा किया जाएगा।
विद्यालय के मानद निदेशक सतीश कुमार शर्मा ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए चयनित विद्यार्थियों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यालय में निरंतर विकसित हो रही वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और नवाचार की संस्कृति का जीवंत परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये विद्यार्थी भविष्य में भी अपने शोध और विचारों के माध्यम से समाज की समस्याओं के लिए प्रभावी वैज्ञानिक समाधान प्रस्तुत करेंगे।
About Author
You may also like
उदयपुर में मंसूरी समाज का पांचवां प्रतिभा सम्मान समारोह : 71 होनहार विद्यार्थियों और नवनियुक्त युवाओं का हुआ भव्य बहुमान
उदयपुर : जीएसएस मादड़ी पर कल सुबह रहेगा इमरजेंसी शटडाउन, इन 50 से अधिक इलाकों में 2 घंटे गुल रहेगी बिजली
चेतक सर्कल पर गूंजा महाराणा प्रताप का जयघोष, शौर्य, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का दिखा अद्भुत संगम
हिंदुस्तान जिंक में महिला शक्ति की डिजिटल उड़ान : 740 से अधिक महिलाएं संभाल रहीं भारत के सबसे हाई-टेक माइनिंग ऑपरेशन्स, जेंडर डाइवर्सिटी में बनाया रिकॉर्ड
मेवाड़ की प्राचीन परंपरा का निर्वहन : डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने सपरिवार किए भगवान जगन्नाथ रायजी के दर्शन, ओडिशा के डिप्टी सीएम भी रहे मौजूद
