
बारिश की चेतावनी के बीच फसल खराब होने का खतरा, थ्रेसर संचालन हो रहा प्रभावित
उदयपुर। जिले में इन दिनों रबी फसलों की कटाई का कार्य जोरों पर चल रहा है, लेकिन लगातार हो रही विद्युत कटौती के कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गेहूं और चना जैसी फसलों की कटाई के बाद उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए किसान थ्रेसर मशीनों पर निर्भर हैं, जो बिजली से संचालित होती हैं।
इस बीच मौसम विभाग द्वारा आगामी दो दिनों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है। यदि समय रहते फसल नहीं निकाली गई तो कटी हुई फसल बारिश में खराब हो सकती है, जिससे किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।

बार-बार बिजली कटौती के चलते थ्रेसर संचालन बाधित हो रहा है, जिससे फसल निकालने का कार्य प्रभावित हो रहा है। किसानों में इस स्थिति को लेकर भय और असमंजस का माहौल बना हुआ है।
इस गंभीर स्थिति को देखते हुए भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. चन्द्रगुप्त सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने आग्रह किया है कि आगामी दो दिनों तक कृषि कार्य के लिए विद्युत कटौती को रोका जाए या न्यूनतम रखा जाए, ताकि किसान अपनी फसल सुरक्षित रूप से निकाल सकें और संभावित वर्षा से होने वाले नुकसान से बच सकें।
किसानों को उम्मीद है कि सरकार उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कदम उठाएगी।
About Author
You may also like
-
स्मृति शेष : विजनरी कुलपति प्रो. जे.पी. शर्मा—अदम्य इच्छाशक्ति और निर्माण के शिल्पी-प्रो. पीआर व्यास
-
शोक समाचार : मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. जे.पी. शर्मा का निधन
-
उदयपुर : दशावतार की गूंज और सशस्त्र गरबा का शौर्य, नववर्ष महोत्सव में दिखा भक्ति और शक्ति का अनूठा संगम
-
राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रहे विजय प्रकाश विप्लवी ने पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया पर उठे संवैधानिक सवाल
-
मेवाड़ में रामनवमी की भव्य धूम, श्री राम बजरंग दल ने निकाली शोभायात्रा