
माधव महाविद्यालय में ‘जल एवं लैंगिक’ विषय पर कार्यशाला सम्पन्न
उज्जैन। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय माधव महाविद्यालय के भूगोल विभाग द्वारा विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में ‘जल एवं लैंगिक’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।
यह कार्यक्रम भूगोल विभाग एवं प्रकृति शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य प्रो. कल्पना वीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यशाला में उदयपुर के प्रख्यात भूगोलविद् प्रो. पी.आर. व्यास ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने प्रकृति संरक्षण, पंचतत्वों के महत्व, शहरीकरण के प्रभाव और बढ़ती जल आवश्यकताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
प्रो. व्यास ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदूषण और प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग भूमि, जल स्रोतों और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। उन्होंने गंगा के जल को अमृत तुल्य बताते हुए क्षिप्रा नदी को स्वच्छ बनाने के लिए जनभागीदारी से अभियान चलाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जल संरक्षण ही प्रकृति संरक्षण की आधारशिला है।
उन्होंने जल संरक्षण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका, इको-टूरिज्म के विकास, जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा उद्योगों के अपशिष्ट जल को नदियों में प्रवाहित न करने पर विशेष बल दिया।
कार्यशाला में मध्य प्रदेश सामाजिक शोध संस्थान के एमेरिटस प्राध्यापक प्रो. वाय.जी. जोशी ने जल को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण तत्व बताया। उन्होंने कहा कि देश के अधिकांश तीर्थ स्थल नदियों के किनारे बसे हैं और विभिन्न धर्मों में भी जल संरक्षण का संदेश निहित है।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. मोहन निमोले ने किया। अतिथि परिचय डॉ. नूतन पंवार ने प्रस्तुत किया, जबकि संचालन डॉ. जफर महमूद ने किया और आभार डॉ. गणेश राठौड़ ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ. प्रमिला बघेल, प्रो. आनंद सिंह ठाकुर सहित अनेक शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में प्रतिभागियों को सदस्यता प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला की रूपरेखा भी साझा की गई।
About Author
You may also like
हाईवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस : 40 यात्रियों ने इमरजेंसी खिड़की से कूदकर बचाई जान
मदर्स डे : एसपी डॉ. अमृता दुहन ने वृद्धाश्रम की माताओं को ओढ़ाया सम्मान का शॉल, बुजुर्गों से साझा किए स्वास्थ्य टिप्स
मुख्यमंत्री की ‘मॉर्निंग वॉक’ बनी जनसंवाद का जरिया : कड़ेल गांव को दी सीएचसी की सौगात
विनाश पर सृजन की जीत है सोमनाथ, यह अगले 1000 वर्षों की प्रेरणा का महोत्सव: प्रधानमंत्री
उदयपुर क्राइम डायरी : बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, पुलिस महकमे की तकनीकी लापरवाही भी आई सामने…घर खड़ी गाड़ियों के कट रहे चालान
