
उदयपुर। मेवाड़ विकास मंच एवं स्वच्छ राजस्थान अभियान के संयुक्त तत्वावधान में “मेवाड़ नारी गौरव सम्मान 2026” का भव्य एवं गरिमामय आयोजन रविवार को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के बाप्पा रावल सभागार में संपन्न हुआ। प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित इस समारोह में शहर की प्रतिष्ठित महिलाओं, समाजसेवियों, शिक्षाविदों एवं विभिन्न क्षेत्रों की अग्रणी हस्तियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिससे वातावरण आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी बन गया। मंच संचालन डॉ. मुनमुन शर्मा एवं मीनल जैन द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।
इस अवसर पर स्वच्छ राजस्थान अभियान की ब्रांड एम्बेसडर एवं पुलिस उप अधीक्षक (अपराध जांच विभाग) चेतना भाटी, प्रो. मीरा माथुर (डीन छात्र कल्याण, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय), डॉ. मेजर अनिता राठौड़ (सहायक प्राध्यापक, भूगोल विभाग, भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय), रश्मि श्रीवास्तव (उपायुक्त, राज्य कर विभाग, उदयपुर) एवं मेवाड़ विकास मंच की अध्यक्षा डॉ. राजश्री गांधी सहित उपभोक्ता संरक्षण संगठन के बोर्ड एडवाइजरी सदस्य नक्षत्र जी तलेसरा समेत अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह में मेवाड़ क्षेत्र की 111 महिलाओं को शिक्षा, व्यवसाय, पत्रकारिता, खेल, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, उद्यमिता, कला, एक्यूप्रेशर चिकित्सा, होममेकर सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए “मेवाड़ नारी गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह आयोजन नारी शक्ति के सम्मान, सशक्तिकरण एवं समाज में उनके अमूल्य योगदान को रेखांकित करने का सशक्त माध्यम बना।
इसी क्रम में डॉ. अल्पना बोहरा, अध्यक्ष – महिला प्रकोष्ठ, उपभोक्ता सुरक्षा संगठन, जिला उदयपुर एवं पूर्व वरिष्ठ अधिकारी, रोल्टा इंडिया लिमिटेड, मुंबई को उनके उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों, स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों एवं एक्यूप्रेशर के माध्यम से समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्ट “मेवाड़ नारी गौरव सम्मान” प्रदान किया गया।
सम्मान ग्रहण करते हुए डॉ. बोहरा ने इसे अपने जीवन का अत्यंत गौरवपूर्ण एवं अविस्मरणीय क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और समर्पण को और अधिक सुदृढ़ करने वाली प्रेरणा है। उन्होंने भावुकता के साथ कहा कि इतने प्रतिष्ठित एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के सान्निध्य में सम्मानित होना उनके लिए अत्यंत सम्मानजनक एवं उत्साहवर्धक अनुभव रहा।
उन्होंने मेवाड़ विकास मंच एवं स्वच्छ राजस्थान अभियान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मान ने उनके कार्यों को नई पहचान दी है तथा उन्हें भविष्य में और अधिक निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ समाज सेवा करने की प्रेरणा मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के विश्वास और स्नेह से ही उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की शक्ति मिलती है।
समारोह के दौरान मंच की भव्यता, आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था एवं उपस्थित महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। यह आयोजन नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
About Author
You may also like
-
बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति मेंबर डॉ. चन्द्रगुप्त सिंह चौहान ने उठाई किसानों की आवाज, उदयपुर में बिजली कटौती रोकने की मांग
-
जल संरक्षण से ही प्रकृति का संरक्षण संभव : प्रो. पी.आर. व्यास
-
पिछली रात युद्ध में कितनी तबाही हुई…यहां पढ़िए
-
नाथद्वारा रोड : वैष्णोदेवी मंदिर में 9 माताओं की भव्य प्रतिमाओं का अनावरण, 12D फिल्म और शाही भंडारा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण
-
उदयपुर : अमर शहीद हेमू कालानी का 103वां बलिदान दिवस, गगनभेदी नारों से गूंजा झूलेलाल भवन