
Photo : kamal kumawat
उदयपुर। भाजपा का सोमवार को उदयपुर के टाउन हॉल में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से ज्यादा फोकस दावेदारों पर रहा। मंच पर दिखाई दे रहे सभी नेतागण किसी ना किसी सीट से दावेदार हैं। इनके समर्थक भी लगातार यही प्रचार कर रहे हैं।
बहरहाल भाजपा ने किया बूथ विजय संकल्प सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी समेत सभी नेताओं ने कांग्रेस पर हमला बोला। देश के बंटवारे के लिए कांग्रेस को ही जिम्मेदार ठहराया गया। वक्ताओं ने कहा-बंटवारे के वक्त 1 लाख बहनों के साथ दुष्कर्म किया गया, 6 लाख लोगों की हत्या की गई। डेढ़ करोड़ लोगों को बेघर किया गया। देश जल रहा था परंतु सत्ता की लालची जश्न मना रहे थे। धर्म के आधार पर देश का विभाजन किया। भारतीय जनता पार्टी इन सब कारणों के लिए कांग्रेस पार्टी को दोषी मानती है। 15 अगस्त भारतीय स्वतंत्रता दिवस का दिन आजादी के पीछे अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से हमें यह दिन प्राप्त हुआ। ज्ञात अज्ञात लोगों ने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत माता के लिए अपना फर्ज पूरा किया आज हम सब आजादी की सांस ले रहे हैं तो उनकी कुर्बानी की वजह से यह सब संभव हो रहा है।
उन्होंने कहा कि आज के इस बैठक के बाद हम सब संकल्पित होकर उठे की आने वाले चुनाव तक हम इस अलोकतांत्रिक जन विरोधी महिला विरोधी युवा विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने तक चैन से नहीं बैठेंगे। बूथ जीता चुनाव जीता के मंत्र को पूरी तरह से अपने बूथ पर लागू करके विजयश्री प्राप्त करेंगे।

इससे पूर्व सांसद अर्जुन लाल मीणा, संभाग के सह प्रभारी सावलाराम देवासी,भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश के उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा आदि ने संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ पर कार्य करने और बुथ को विजय बनाने के लिए उसको अधिक से अधिक मतों से जीतने का कार्य करने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर भाजपा शहर जिला महामंत्री डॉक्टर किरण जैन, गजपाल सिंह राठौड़, मनोज मेघवाल, कार्यक्रम के संयोजक अतुल चंडालिया, सहसंयोजक अमृतलाल मेनारिया, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री शैलेंद्र चौहान, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष किरण तातेड, जनजाति मोर्चा की प्रदेश मंत्री संतोष मीणा, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रवीण खंडेलवाल, भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह शक्तावत, देवीलाल शर्मा हंसा माली, विजयलक्ष्मी कुमावत, मंत्री दीपक बोलिया, करण सिंह शक्तावत, रवि नाहर, सुभाषिनी शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता जोशी, सहित भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष बी एल ए बूथ प्रभारी मंडल पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजक शक्ति केंद्र प्रभारी एवं विशेष आमंत्रित सदस्य एवं जनप्रतिनिधि पार्षद पूर्व पार्षद बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

बैठक के अंत में राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।
बैठक का संचालन डॉ किरण जैन ने किया एवं धन्यवाद वहां पर गजपाल सिंह राठौड़ ने दिया।
About Author
You may also like
‘नाम ही ठोकर चौराहा है तो ठोकर तो लगेगी ही, हम क्या करें!’— हुक्मरानों के इस ‘अघोषित’ रवैये पर कब लगेगी लगाम?
राजस्थान और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, कृषि और आदिवासी संस्कृति संरक्षण पर होगा बड़ा काम; राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और राजनयिक पॉल मर्फी की बैठक में बनी सहमति
‘मन्नत’ रेनोवेशन मामले में शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत; अतिरिक्त मंजिल निर्माण के खिलाफ याचिका खारिज, कोर्ट बोला- ‘हम किसी के स्टार होने से प्रभावित नहीं’
बदमाशों की कांपे रूह: कानून-व्यवस्था को लेकर एक्शन मोड में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, आईजी-एसपी को दी दो टूक चेतावनी
अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2026: भारतीय छात्रों ने गाड़े झंडे, सभी 5 प्रतियोगियों ने जीता गोल्ड; पीएम मोदी ने दी बधाई
