
उदयपुर। सेवा और मानवता के प्रतीक नारायण सेवा संस्थान के सेवातीर्थ परिसर में मंगलवार को एक विशेष निःशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। इस शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्वाति शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस शिविर के माध्यम से 101 दिव्यांगजनों का निःशुल्क ऑपरेशन कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प लिया गया है।
उद्घाटन के पश्चात एएसपी स्वाति शर्मा ने संस्थान के विभिन्न प्रभागों का अवलोकन किया। उन्होंने पी एंड ओ (Prosthetics & Orthotics) कार्यशाला में कृत्रिम अंगों के निर्माण की प्रक्रिया को देखा और कंप्यूटर व मोबाइल प्रशिक्षण केंद्र में दिव्यांग युवाओं के कौशल विकास की सराहना की। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना और उनके जीवन संघर्ष की कहानियों को धैर्यपूर्वक सुना।
“दिव्यांगों की जीवटता प्रेरणादायक”
समारोह को संबोधित करते हुए स्वाति शर्मा ने कहा : “नारायण सेवा संस्थान जिस संवेदनशीलता के साथ पीड़ित मानवता की सेवा कर रहा है, वह अद्भुत है। यहाँ आकर और दिव्यांगजनों के आत्मबल को देखकर मुझे स्वयं बहुत बड़ी प्रेरणा मिली है।”
संस्थान ने किया स्वागत : संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने अतिथि का राजस्थानी परंपरा के अनुसार शॉल, पगड़ी और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। जनसंपर्क प्रमुख भगवान प्रसाद गौड़ और उनकी टीम ने संस्थान के आगामी लक्ष्यों के बारे में जानकारी साझा की। इस अवसर पर डॉ. मानस रंजन साहू, अनिल आचार्य और राकेश शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
About Author
You may also like
उदयपुर में प्यास का पहरा : अकाल में भी 48 घंटे में मिलता था पानी, अब 72 घंटे का इंतज़ार क्यों? नए बोर्ड और मेयर के सामने पहली बड़ी परीक्षा
उदयपुर नगर निगम : नवनिर्वाचित उपमहापौर दिनेश चंद्र भट्ट 24 सितंबर को संभालेंगे पदभार, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सतीश पूनिया होंगे मुख्य अतिथि
मगर पारस की बेचैनी को इसी कुर्सी ने समझा है…जिसे बरसों की तपस्या के बाद आज पारस ने संभाला है
आभार यात्रा में आपने विंटेज कार देखी या नगर निगम के कोने का वो सन्नाटा देखा
गुणवत्ता और नवाचार में हिंदुस्तान जिंक का डंका: CCQC 2026 में जीते 50 स्वर्ण पुरस्कार
