
उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में विश्व संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर सुरों से सजी एक शानदार शाम का आयोजन होने जा रहा है। अर्बुदा कला मंदिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान की ओर से 20 जून 2026, शनिवार को ‘शाम-ए-ग़ज़ल’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह सांगीतिक संध्या संगीत प्रेमियों के लिए पूरी तरह निःशुल्क रहेगी।


कार्यक्रम का आयोजन गुलाब बाग रोड स्थित होटल मुकुंद विलास एवं हरियाली रेस्टोरेंट के पास, 16 मातुल कृपा, अर्बुदा कला मंदिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान परिसर में शाम 5:30 बजे से 7:30 बजे तक किया जाएगा।

दिल से निकले अल्फ़ाज़ और संगीत का अनूठा संगम
संस्थान के निदेशक विवेक अग्रवाल ने बताया कि इस विशेष कार्यक्रम में शहर की छुपी हुई प्रतिभा, सुप्रसिद्ध ग़ज़ल गायक और शास्त्रीय संगीत विशेषज्ञ महेंद्र कुमार वर्मा अपनी मधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुति देंगे। वे अपनी खास गायकी से श्रोताओं को ग़ज़लों की एक सुरमयी शाम का आनंद प्रदान करेंगे।
यह कार्यक्रम ग़ज़ल और सुगम संगीत के प्रेमियों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा, जहाँ दिल को छू लेने वाले अल्फ़ाज़ और शास्त्रीय धुनों का अनूठा तालमेल देखने को मिलेगा।
संगीत प्रेमियों से उपस्थिति की अपील
अर्बुदा कला मंदिर ने उदयपुर के सभी संगीत प्रेमियों और आमजन से कार्यक्रम में हिस्सा लेकर इस सांगीतिक संध्या को सफल बनाने की अपील की है। संस्थान ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम में सभी के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। कार्यक्रम से जुड़ी किसी भी अन्य जानकारी या पूछताछ के लिए मोबाइल नंबर 98291 43384 पर संपर्क किया जा सकता है।
About Author
You may also like
बर्थ डे पार्टी के पर्दे के पीछे की कहानी : जब सालगिरह के मंच पर बंधी समानांतर सियासत की पटकथा
कुर्सी सरकारी, तेवर सियासी : जब एक कर्मचारी नेता की सालगिरह पर शहर के हुक्मरानों ने दी बधाई
दिवाली की वो रात…अफसरों की अदाएं अपनी जगह, पर चौराहों पर खड़े उन जवानों के पसीने को सलाम करना जरूरी है
उदयपुर में दीपावली : एक दीया, झील का पानी और रात का परिधान
उदयपुर में दीपोत्सव का पैगाम : स्वर्ण-रजत से सजीं माता महालक्ष्मी, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु; 10 नवंबर को सजेगा विशाल अन्नकूट
