जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने उदयपुर एयरपोर्ट के विकास एवं विस्तार के लिए अतिरिक्त 145 एकड़ भूमि निःशुल्क उपलब्ध करवाये जाने की मंजूरी दी है। इस भूमि के अधिग्रहण पर लगभग 83.50 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जो उदयपुर नगर विकास न्यास द्वारा वहन की जाएगी।
गहलोत द्वारा दी गई इस स्वीकृति से उदयपुर एयरपोर्ट पर सुविधाओं का विस्तार हो सकेगा, जिससे यात्रियों को सुगमता होगी। उक्त भूमि उदयपुर के वर्तमान एयरपोर्ट से संलग्न 4 गांवों डबोक, घणोली, टूस डांगीयान एवं भदेसर में स्थित है। निजी खातेदारी की यह भूमि अधिकांश रूप से नगर विकास न्यास, उदयपुर के पेराफेरी क्षेत्र में है।
About Author
You may also like
हिंदुस्तान जिंक की बड़ी उपलब्धि : HZDA 5 को मिला BIS सर्टिफिकेशन, ग्राहकों का भरोसा और उत्पाद की गुणवत्ता होगी मजबूत
सराहनीय कदम पर रोजी-रोटी का संकट : पुलिस साए में हटा मुखर्जी चौक का सब्जी बाजार, विस्थापन नीति पर उठे सवाल
उदयपुर नगर निगम 272 भूखंड घोटाला : जाली दस्तावेजों से धोखाधड़ी के आरोपी राजेंद्र की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज
जब न्याय की सीढ़ियां लाचारी से भारी हो गईं : बुजुर्ग महिला का दर्द देख पिघला एसपी डॉ. अमृता दुहन का दिल, बुजुर्गों व दिव्यांगों को नहीं चढ़नी पड़ेंगी सीढ़ियां
पूर्व न्यायाधीश जेके रांका ने किया ‘सेवा महातीर्थ’ का अवलोकन, नारायण सेवा संस्थान के कार्यों को बताया अनुकरणीय
