
उदयपुर। श्रद्धा, संकल्प और अदम्य साहस की मिसाल पेश करते हुए आकाश चौधरी, भूपेन्द्र रावल, चिराग दहीमा एवं संजू साहू ने 1160 किलोमीटर की कठिन और 43 दिवसीय पैदल केदारनाथ यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की है। युवाओं की इस असाधारण और प्रेरणादायक उपलब्धि पर Helping Youth Sansthan द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह के दौरान संस्था के सदस्यों ने चारों पदयात्रियों का उपरना ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर और मिठाई खिलाकर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
“समाज और सनातन संस्कृति के लिए प्रेरणा हैं ये युवा”
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हेल्पिंग यूथ संस्थान के अध्यक्ष दिव्येश बन्दवाल ने कहा कि इतनी कठिन और लंबी पैदल यात्रा को निष्ठा के साथ पूरा करना युवाओं के दृढ संकल्प को दर्शाता है। ऐसे युवा समाज और हमारी सनातन संस्कृति के लिए सच्चे प्रेरणास्रोत हैं।
वहीं संस्थान के प्रतिनिधि विनीत चौहान ने चारों पदयात्रियों के इस अपार साहस, भक्ति और समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
हाथ से बना स्केच रहा आकर्षण का केंद्र
इस सम्मान समारोह का मुख्य आकर्षण हेल्पिंग यूथ संस्थान के स्केच आर्टिस्ट आश्विन माली द्वारा बनाई गई एक विशेष कलाकृति रही। उन्होंने चारों पदयात्रियों का एक खूबसूरत हस्तनिर्मित (Handmade) स्केच तैयार किया था, जिसे संस्था की ओर से पदयात्रियों को भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर हेल्पिंग यूथ संस्थान के सदस्य दिव्येश बन्दवाल, विनीत चौहान, महेंद्र तंवर, मोहित सालवी, तनिष्क चौधरी, अनिल गहलोत, जितेन्द्र सालवी और चिराग सालवी सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
About Author
You may also like
फीफा वर्ल्डकप में उभरे सितारे स्पैनिश फुटबॉलर लैमीन यमाल…दर्दभरी कहानी
मैं तो किधर भी नहीं बोल रहा…
पेपर लीक पर नेशन फर्स्ट ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र : बजट निर्माण की तरह सुरक्षित हो प्रश्नपत्र प्रक्रिया, मंत्री का इस्तीफा समाधान नहीं
भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस : श्रमिकों को एकजुट कर उनके हितों की रक्षा ही मुख्य ध्येय — प्रदेश मंत्री आनंद प्रताप सिंह
दिल्ली हाईकोर्ट ने आवारा कुत्तों के प्रबंधन पर स्वतः संज्ञान लिया, कहा-आम आदमी बेहद परेशान है
