उदयपुर के मौलाना फैजान रज़ा का मिस्र की प्रसिद्ध जामे अल-अज़हर यूनिवर्सिटी में चयन; पलटन मस्जिद में हुआ भव्य इस्तक़बाल

उदयपुर। उदयपुर के मौलाना फैजान रज़ा को दारुल उलूम बराव शरीफ से ‘दस्तार-ए-फ़ज़ीलत’ की सनद प्राप्त करने तथा विश्व प्रसिद्ध जामे अल-अज़हर यूनिवर्सिटी, काहिरा (मिस्र) में उच्च शिक्षा के लिए चयनित होने पर पलटन मस्जिद इंतज़ामिया कमेटी द्वारा उनका भव्य इस्तक़बाल (सम्मान) किया गया। मौलाना फैजान रज़ा उदयपुर के पहले ऐसे छात्र हैं जिनका चयन इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय यूनिवर्सिटी में हुआ है।

साफ़ा, माला और नकद राशि से किया गया सम्मान

सम्मान समारोह के दौरान-पलटन मस्जिद के इमाम मुफ्ती आकिब रिज़वी ने साफ़ा पहनाकर उनका स्वागत किया। मुस्लिम महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मुहम्मद हनीफ़ ने उपरना ओढ़ाकर तथा महासंघ की ओर से नकद सम्मान राशि भेंट कर हौसला-अफ़ज़ाई की।

मुस्लिम महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष हाजी साहब ने माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

“क़ौम की तरक्की के लिए इल्म और शिक्षा ज़रूरी” — मुफ्ती शाकिरुल क़ादरी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुफ्ती शाकिरुल क़ादरी ने इल्म (शिक्षा) की फ़ज़ीलत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यदि समाज और क़ौम को तरक्की की राह पर आगे बढ़ाना है, तो शिक्षा को अपनाना ही होगा। उन्होंने युवाओं से उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

उदयपुर से पहली बार किसी छात्र के जामे अल-अज़हर यूनिवर्सिटी जाने पर वक्ताओं ने खुशी जताते हुए कहा कि इस उपलब्धि से उदयपुर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति : इस अवसर पर पलटन मस्जिद इंतज़ामिया कमेटी के सचिव रियाज़ हुसैन, नासिर खान, डॉ. ज़ुबैर खान, माज़िद खान, मोहसिन खान, इज़हार हुसैन, सलीम मुहम्मद, सैय्यद अनीस, आज़ाद खान, और हाजी सत्तार मुल्तानी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मौलाना फैजान रज़ा को माल्यार्पण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

About Author

Leave a Reply