
उदयपुर। 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नारायण सेवा संस्थान के सभी सेवा परिसरों में देशभक्ति और उल्लास के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। संस्थान के वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी एवं मानव मंदिर परिसर में संस्थापक चेयरमैन कैलाश मानव और अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। वहीं सेवाधाम परिसर में निदेशक वंदना अग्रवाल एवं पलक अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया।
लियों का गुड़ा स्थित नारायण चिल्ड्रन एकेडमी में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत नृत्य एवं गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। संस्थापक चेयरमैन कैलाश मानव ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से देश के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश के वीर शहीदों के बलिदान, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।
इस अवसर पर संस्थान के सभी परिसरों में देशभक्ति का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
About Author
You may also like
तो क्या अब पर्ची से ही तय होंगे मेयर और सभापति? राजस्थान निकाय चुनाव में दावेदारों की धड़कनें तेज
राजस्थान विद्यापीठ के संस्थापक जनार्दनराय नागर की 29वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि : प्रतापनगर परिसर और फतेहसागर पाल पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाइयों में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
एमबी अस्पताल की पड़ताल : तीसरी मंजिल पर मेडिसिन वार्ड, लेकिन कई दिनों से लिफ्ट खराब; सीढ़ियों पर स्ट्रेचर-व्हीलचेयर खींचने को मजबूर तीमारदार
21वीं विशाल कावड़ यात्रा सोमवार को शहर में निकाली भव्य गंगा कलश यात्रा, महाआरती में उमड़े भक्तगण, पूरे रास्ते पुष्प वर्षा से किया स्वागत
